जल्द ही इंडियन गर्ल से शादी कर भारत के दामाद बनेंगे ग्लेन मैक्सवेल
भारत के विदेशी क्रिकेटर दामादों में अब ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल का नाम भी जुड़ने जा रहा है। मैक्सवेल जल्द ही अपनी भारतीय मूल की गर्लफ्रैंड विनी रमन से शादी करने वाले हैं। भारतीय लड़की से शादी करने वाले मैक्सवेल दूसरे ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर होंगे। मैक्सवेल से पहले शॉन टैट ने 2014 में भारत की मासूम सिंघा से शादी की थी। मैक्सवेल ने बीते साल विनी रमन से भारतीय रीति रिवाज के साथ सगाई की थी।