कृषि कानूनों के खिलाफ ग्रेटा थनबर्ग की लड़ाई का नेता कन्हैया कुमार ने किया समर्थन
किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग का कम्युनिस्ट नेता कन्हैया ने ट्वीट के जरिये मनोबल बढ़ाया है। लड़ते रहने की हिदायत व क्लब में स्वागत करने की बात लिखते हुए कन्हैया ने ट्वीट किया- "अमित शाह की दिल्ली पुलिस द्वारा आपके खिलाफ एफआईआर इस बात का सबूत है कि आप अच्छी लड़ाई लड़ रहीं हैं। लड़ते रहिए।" वहीं, बता दें कि ग्रेटा थनबर्ग ने ट्वीटर आंदोलन का लेखा-जोखा गलती से ट्वीट कर दिया था जिसके बाद उनपर दिल्ली पुलिस द्वारा आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।