लीबिया से लगभग 45 अफ्रीकी प्रवासियों को लेकर चली नाव भूमध्य सागर में समायी
लीबिया से चली एक बड़ी नौका अफ्रीकी प्रवासियों को लेकर यूरोप जाते हुए सोमवार को भूमध्य सागर में डूब गई। इस हादसे में लगभग 45 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत हो गई। ये सभी लोग यूरोप में अवैध तरीके से घुसने का प्रयास कर रहे थे। शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) और प्रवास के लिए अंतराष्ट्रीय संघटन (IOM) ने एक स्टेटमेंट जारी कर सोमवार को हुए इस हादसे की खबर दी और लोगो की तलाश और मदद के लिए बाकि देशो से मदद मांगी।