
फोटो: Getty Images
मध्य प्रदेश चुनाव: बीजेपी की 'जन आशीर्वाद यात्रा' का मुकाबला करने के लिए 'जन आक्रोश यात्रा' निकालेगी कांग्रेस
मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस ने राज्य में बीजेपी द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा का मुकाबला करने के लिए रणनीति तैयार की है। भाजपा की 'जन आशीर्वाद यात्रा' का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में 'जन आक्रोश यात्रा' शुरू करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस का इरादा बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में पूरे राज्य में ये यात्राएं निकालने का है।