मिर्ज़ापुर सीज़न दो में विलेन 2.0 वर्ज़न में दिखाई देंगे पंकज त्रिपाठी
बहुत जल्द भारत की लोकप्रिय वेबसीरीज़ मिर्ज़ापुर सीजन दो रिलीज होने वाली है। इस वेबसेरीज़ में विलेन 'कालीन भैया' की भूमिका पंकज त्रिपाठी निभा रहे हैं। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि इस एक्शन थ्रिलर वेबसीरीज़ में उन्होंने 80 के दशक के विपरीत एक अलग किस्म के खलनायक का किरदार निभाया है। उन्होंने कहा कि पहले खलनायक का आइडिया सिमित था। आज के समय में खलनायक की मानसिकता की गहराई का पता चलता है। यह सीज़न अक्टूबर 23 को अमेज़ॉन प्राइम पर रिलीज़ होगा।