मशहूर कन्नड़ गायक शिवमोग्गा सुब्बन्ना का 83 साल की उम्र में हुआ निधन
मशहूर कन्नड़ गायक शिवमोग्गा सुब्बन्ना का 83 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से अगस्त 11 को निधन हो गया। इस बात की जानकारी उनके परिवार के करीबी सूत्रों ने दी। सूत्रों के मुताबिक सुब्बन्ना का निधन शहर के जयदेव अस्पताल में हुआ। सुबन्ना के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। सुब्बन्ना को कन्नड़ भाषा के पार्श्व गायन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार (1978) से सम्मानित किया गया था।