मुंबई की अभिनेत्री ने तंजानिया के एनआरआई पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, मामला दर्ज
मुंबई की एक एक्टर-मॉडल ने आज तंजानिया के एक एनआरआई पर यौन उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया। पीड़िता ने मुंबई के एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में एनआरओ के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की जिसके बाद आईपीसी की धारा 376, 323 और 504 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी वीरेन पटेल से अक्टूबर 2022 में अंधेरी इलाके में एक दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में हुई थी।