नहीं रहे असम के पूर्व मुख्यमंत्री भूमिधर बर्मन
असम के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता भूमिधर बर्मन ने गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में अप्रैल 18 के दिन अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार 91 वर्षीय बर्मन लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। वहीं,पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर राज्य सरकार ने शोक व्यक्त करते हुए 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा भी की है। साथ ही बर्मन के निधन पर पीएम मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है।