पीएम मोदी अमेरिका से वापस लाएंगे भारत की 157 नायाब कलाकृतियां
पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका से भारत की 157 नायाब कलाकृतियां और पुरावशेषों को भारत वापस लाएंगे। यह कलाकृतियां चोरी कर अवैध रुप से तस्करी के जरिए अमेरिका ले जाई गई थी। आधिकारिक बयान के तहत वापस आ रही कलाकृतियों में सांस्कृतिक,धार्मिक और ऐतिहासिक कलाकृतियां की कुल 157 पुरावशेषों को अमेरिका द्वारा वापस किया गया है। इसके लिए भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है।