पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन पर कसा तंज, 'ईस्ट इंडिया कंपनी' और पीएफआई का लिया नाम
विपक्षी गठबंधन इंडिया पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आज कहा कि सिर्फ देश के नाम के इस्तेमाल से लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता। उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया जैसे नामों का हवाला दिया। भाजपा संसदीय दल को अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि विपक्ष हताश और निराश है और उसके आचरण से पता चलता है कि उसने विपक्ष में बने रहने का मन बना लिया है।