प्लास्टिक की वजह से ज़्यादा बढ़ रही हैं दिल संबंधित बीमारियां
प्लास्टिक को लेकर यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के वैज्ञानिकों ने एक स्टडी की है। इसके मुताबिक हमारे शरीर मे दो तरह के प्लास्टिक जा रहे हैं, जिसे पैथेलेट प्लास्टीसाइजर कहते हैं। इसकी वजह से ही दिल संबंधित बीमारियां होती हैं। इसके अलावा हमारी आंतो में प्रेगनन एक्स नाम का एक रिसेप्टर होता है। जो DCHP केमिकल के ज़रिये हमारी आंतो के प्रेगनन एक्स को खराब कर देते हैं। जिससे केलोस्ट्रोल बढ़ने लगता है। यह स्टडी चूहों की आंतो पर की गई है।