पंजाब के 17वें सीएम बनें भगवंत मान, भगत सिंह के गांव में ली शपथ
कॉमेडी से राजनीति में आए भगवंत मान ने मार्च 16 को पंजाब के 17ेवें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। मान को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में हो रहे शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शपथ दिलाई। हालांकि अभी राज्य में मंत्रीमंडल का निर्माण नहीं किया गया है। शपथ के बाद मान ने कहा "आप" भी भगत सिंह की लड़ाई लड़ रही है। पंजाब में विकास के लिहाज से बदलाव आएगा।