पंजाब में हो रही उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की तैयारी
पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार जल्द ही उपमुख्यमंत्री पद बना सकती है, जिसकी जिम्मेदारी पार्टी के किसी बड़े पदाधिकारी को मिल सकती है। पंजाब के हाल की स्थिति को देखते हुए ये फैसला हो सकता है। बता दें कि उपमुख्यमंत्री संवैधानिक पद नहीं है मगर इसे मंत्रिमंडल के मंत्री के बराबर का दर्ज दिया जाता है। अबतक उपमुख्यमंत्री के नाम की जानकारी सामने नहीं आई है।