साल 2021 में रिलीज हुए शिल्पी राज के गाने 'नदी बिचे नईया डोले' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
आजकल सोशल मीडिया पर शिल्पी राज का गाना 'नदी बिचे नईया डोले' जमकर धमाल मचा रहा है। इस गाने को भोजपुरी अभिनेत्री रानी पर फिल्माया गया है। रिलीज होने के बाद से अबतक इसे 38 करोड़ व्यूज़ मिल चुके हैं। साथ ही 15 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया हैं। इस गाने को अप्रैल 17, 2021 को रिलीज किया गया था। इस गाने को विजय चौहान ने लिखा हैं। साथ ही इसका संगीत आर्या शर्मा ने दिया है।