संसद में पेश हुआ महिला आरक्षण बिल, लोकसभा में आरक्षित होंगी 181 सीटें
महिला आरक्षण बिल आज कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में पेश किया। राज्यसभा में विधेयक को पारित कराने के लिए 21 सितंबर को चर्चा होगी। सूत्रों ने बताया कि विधेयक 21 सितंबर को राज्यसभा में पेश किया जाएगा। सरकार ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक का उद्देश्य राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर नीति-निर्माण में महिलाओं की अधिक भागीदारी को सक्षम बनाना है। लोकसभा में अब 181 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।