संस्कृति निष्ठ परिवार फटे कपड़े पसंद नहीं करते हैं: उषा ठाकुर
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के बाद अब मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री उषा ठाकुर ने लड़कियों के डैमेज जीन्स व फटे कपड़ों को लेकर विवादित बयान दिया है। गौरतलब है कि राज्य संग्रहालय में एक कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद राज्य की पर्यटन व संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर से जब लड़कियों के कपड़ों को लेकर सवाल किया गया तब उन्होंने इसे गलत ठहराया। फटे कपड़े को भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताते हुए उन्होंने कहा, "फटे कपड़े को अपशकुन माना जाता है और जो संस्कृति निष्ठ परिवार हैं वो इसे पसंद नहीं करते।"