त्रिपुरा में 1 दिसंबर से दोबारा शुरू की जाएँगी रेगुलर क्लासेज
त्रिपुरा में राज्य सरकार द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार 10वीं और 12वीं कक्षा के स्कूलों को दिसंबर 1 से दुबारा संचालित किया जाएगा। राज्य सरकार ने यह स्पष्ट करते हुए कहा है कि स्कूलों को खोलते समय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किए गए सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया जाएगा। शिक्षा विभाग के एक सदस्य ने जानकारी देते हुए बताया कि नवंबर 26 को हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कोविड-19 की स्थिति को मद्देनज़र रखते हुए स्कूल दोबारा खोले जाएंगे।