टाटा ने अपने टियागो कार में नया xt वैरिएंट किया लॉन्च
Tiago में नया XT वेरिएंट जोड़ दिया है जोकि 5 नए फीचर्स से लैस है। नए XT वेरिएंट में 14 इंच Hyperstyle व्हील्स, हाईट Adjustable ड्राईवर सीट मिलता है। इसमें Revotron 1.2 लीटर का 3 सिलिंडर, पेट्रोल इंजन दिया है जो कि 85 bhp की पावर जेनरेट करता है। यह इंजन मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है। इसमें डुअल-फ्रंट एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर कैमरा और फॉलो-मी लैंप जैसे फीचर्स मिलते हैं। Tata Tiago की कीमत 5.39 लाख रुपये से शुरू होती… read-more
Courtesy: Hindustan
होप ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक ऑक्सो लॉन्च होने से पहले 5000 यूनिट बुक
होप इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनी इलेक्ट्रिक बाइक होप ऑक्सो लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले बुकिंग शुरू होते ही होप ऑक्सो की 5000 यूनिट बुक हो गई है और कंपनी ने इसकी बुकिंग फिलहाल बंद कर दी है। इसकी सिंगल चार्ज पर रेंज 100 किलोमीटर से लेकर 150 किलोमीटर के बीच हो सकती है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 80-90 kmph तक हो सकती है। कंपनी उम्मीद कर रही है और वह इस साल कम से कम 50 हजार इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स भारत में बेचेगी।
Tags: Hop, electric, OXO, Bike
Courtesy: Jagran
इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए देश भर में 46,000 चार्जिंग स्टेशनों का करना होगा निर्माण
इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए देश में पर्याप्त चार्जिंग स्टेशनों के जरूरत है। ईवीकॉन इंडिया 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत को इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए 2030 तक देश भर में 46,000 चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण करना होगा। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए तेजी से चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण नहीं किया गया तो भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों एक विकास की रफ्तार धीमी पड़ सकती है।
Tags: electric, EV, charging, Station, India
Courtesy: Jagran
यामाहा ने एक नया रेट्रो लुक वाला स्कूटर फैजियो किया लॉन्च
यामाहा ने एक नया रेट्रो लुक वाला स्कूटर लॉन्च किया है। ये 125cc का स्कूटर है, जिसका नाम फैजियो (Fazzio) है। अभी इस स्कूटर को थाइलैंड में लॉन्च किया गया है। फैजियो को पावर देने के लिए इसमें 125cc सिंगल-सिलेंडर मोटर है जो 8.4bhp और 10.6Nm का आउटपुट देती है। फैजियो में LED हेडलाइट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एक USB स्लॉट दिया है। ये बिना चाबी के ऑपरेशन भी करता है। इसकी कीमत लगभग 1 लाख से ऊपर है।
Tags: Fazzio, Yamaha, Scooter, Launch
Courtesy: Hindustan
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को ग्रीन फ्यूल पर भरोसा, इथेनॉल फ्यूल से पर्यावरण को पहुंचेगा फायदा
पेट्रोल पर निर्भरता खत्म करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को ग्रीन फ्यूल भरोसा है और वो लगातार इसे बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। जहां उन्होंने कहा कि भारत में आयात होने वाले कच्चे तेल पर खर्च को काफी कम किया जा सकता है, वहीं ये भी बताया कि इथेनॉल आधारित फ्यूल से पर्यावरण को भी फायदा पहुंचेगा और पेट्रोल के मुकाबले इस ग्रीन फ्यूल की कीमत बहुत कम होगी।
Tags: Ethenol, Petrol, India, Import, Green Feul
Courtesy: Amar ujala
MG Motor India जल्द भारत में लॉन्च करेगी किफ़ायती इलेक्ट्रिक कार
MG Motor India ने आधिकारिक तौर पर एलान किया है कि वह 2023 के अंत तक देश में बैटरी से चलने वाली किफायती वाहन लॉन्च करेगी। इसकी कीमत 12 से 16 लाख रुपये के बीच होगी। MG4 भारत में ब्रांड की अगली इलेक्ट्रिक कार हो सकती है। हालांकि, कार ब्रांड ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। MG4 एक बार फुल चार्ज करने पर 452 किमी की रेंज का वादा करती है।
Tags: MG Motors India, EV, electric, MG4
Courtesy: Amar ujala
Hyundai कंपनी किफायती इलेक्ट्रिक कार i10 कर सकती है लॉन्च
Hyundai कंपनी किफायती इलेक्ट्रिक कार लाने पर काम शुरू कर चुकी है जो ज्यादातर ग्राहकों के दायरे में आ सके। ये इलेक्ट्रिक कार i10 हो सकती है। जिसकी कीमत भारतीय बाजार में 16 लाख रुपये हो सकती है। वर्तमान में टाटा मोटर्स की यहां छोटे ईवी बाजार पर मजबूत पकड़ है। इसके साथ ही एमजी की योजना 2023 में यहां एक अधिक किफायती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की है।
Tags: Hyundai, i10, TATA Motors, EV
Courtesy: News18
सरकार लागू करेगी बैटरी स्वैपिंग योजना, वाहनों को चार्ज के झंझट से मिलेगा छुटकारा
चार्जिंग की समस्या को लेकर सरकार बैटरी स्वैपिंग लागू करने वाली है। जिसके बाद ईवी यूजर्स को बैटरी स्वैपिंग मशीन मिलेगी। जहां वह अपनी समाप्त बैटरी को निकाल कर चार्ज में लगा सकते हैं और वहीं एक चार्ज बैटरी को अपनी व्हीकल में लगा तक अपना आगे का सफर तय कर सकते हैं। इससे बैटरी खत्म होने की चिंता, चार्जिंग प्वाइंट को खोजने नहीं पड़ता, जिससे इलेक्ट्रिक व्हीकल यूजर्स के जेब पर अधिक भार नहीं आएगा।
Tags: charge, EV, Swapping, Battery, electric
Courtesy: Jagran
वॉल्वो ने 2022 XC40 रिचार्ज की लॉन्च, महज दो घंटे में बिक गयी पूरी यूनिट
वॉल्वो ने ग्राहकों को लंबे समय तक इंतजार कराने के बाद आखिरकार भारत में 2022 XC40 रिचार्ज लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 55.90 लाख रुपये है। कंपनी ने भारतीय मार्केट में इस साल बेचने के लिए सिर्फ 150 यूनिट ही अलॉट की थीं जो महज दो घंटे में बिक गईं। इस पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार को भारत में ही असेंबल किया जा रहा है।
Tags: Volvo, Xc40, Recharge, India
Courtesy: Jagran
Hero MotoCorp ने अपनी नई बाइक Xtreme 160R को किया लॉन्च
Hero MotoCorp ने अपनी नई बाइक Xtreme 160R को लॉन्च कर दिया है। यह दो वेरियंट (फ्रंट डिस्क और ड्यूल डिस्क) में बाजार में उतारी गई है। ये बाइक डुअल टोन पेंट स्कीम के साथ बाजार में उपलब्ध है। इसमें नई फ्रंट LED हेडलैंप के साथ LED DRLs दिए गए हैं। इसमें LED टेललाइट और LED टर्न इंडिकेटर के अलावा फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिए गए हैं। इसकी कीमत कीमत 99,950 रुपए है।
Tags: Hero, Xtreme, 160R, Launch
Courtesy: Jagran