Amarnath Yatra 2022

फोटो: News Hindu

अमरनाथ यात्रा 2022: तैयारियों की निगरानी के लिए हुई संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक

अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की निगरानी के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक मध्य कश्मीर रेंज, डीआईजी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सेना के अधिकारियों द्वारा अप्रैल 22 को 3 सेक्टर मानसबल में एक संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी।पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक के दौरान यात्रा के सभी स्थानों की विस्तृत सुरक्षा समीक्षा की गई, जिसमें ट्रांजिट कैंप, बालटाल और डोमेल में बेस कैंप शामिल हैं। 

शनि, 23 अप्रैल 2022 - 08:56 AM / by सपना सिन्हा

Tags: amarnath yatra 2022, army and other agencies, transit camps

Courtesy: Amarujala News

First Picture Of Baba Barfani

फोटो: Eduvast

अमरनाथ यात्रा 2022: 43 दिन की यात्रा से पहले अमरनाथ मंदिर की पहली तस्वीरें

दक्षिण कश्मीर में अमरनाथ गुफा से शिवलिंग की पहली तस्वीरें सामने आई हैं। इस तस्वीर में नज़र आ रहा है कि गुफा के अंदर मौजूद शिवलिंग अपना पूरा आकार ले चुका है। उम्मीद है कि इस बार पवित्र गुफा में आठ लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे। अमरनाथ यात्रा के दर्शनों के इच्छुक भक्त एसबीआई द्वारा भी यात्रा पंजीकरण करवा सकते हैं। जम्मू कश्मीर की चार एसबीआई शाखाओं समेत 120 एसबीआई बैंकों को पंजीकरण की ज़िम्मेदारी दी गयी है। 

गुरु, 14 अप्रैल 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: amarnath yatra 2022, registration, picture

Courtesy: Amar Ujala News

Amarnath Yatra 2022

फोटो: The Economic Times

शुरू हुआ अमरनाथ यात्रा 2022 का अग्रिम पंजीकरण

देश भर में कोविड-19 महामारी के कारण दो साल से अधिक समय के बाद इस वर्ष अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हो रही है। इस वर्ष यात्रा का शुभारम्भ जून 30 से होगा। यात्रा अगस्त 11 को समाप्त होगी। अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। बोर्ड ने कहा कि इस साल मंदिर में औसतन तीन लाख से अधिक तीर्थयात्रियों के आने की संभावना है। 

सोम, 11 अप्रैल 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: amarnath yatra 2022, registration, apply

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

a=Amarnath Yatra 2022

फोटो: India TV News

जून 30 से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा 2022; जानिये कैसे करवाएं पंजीकरण

श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के सीईओ नितीश्वर कुमार ने अप्रैल 7 को बताया, पवित्र अमरनाथ यात्रा जून 30 से शुरू होकर अगस्त 11 को समाप्त होगी। उन्होंने इस साल अप्रैल 11 से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण के लिए आवश्यक जानकारी दी। बोर्ड के अधिकारी ने बताया, " तीर्थयात्री श्राइन बोर्ड की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से भी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।" यात्रा के इच्छुक लोग अमरनाथ श्राइन बोर्ड की… read-more

शुक्र, 08 अप्रैल 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: amarnath yatra 2022, registration, devotees

Courtesy: Oneindia