Hyundai

फोटो: Ecomento

2028 तक छह इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी Hyundai

Hyundai ने देश में 2028 तक छह इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने का फैसला लिया है। इसके लिए कंपनी ने एक विशेष G-EMP मॉड्यूलर तैयार किया है। कंपनी की सभी गाड़ियां अलग-अलग डिजाइन की होंगी। इन गाड़ियों में लगने वाले अधिकतर हिस्से स्वदेशी होंगे। इसी के साथ कंपनी देश में अपने चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को भी विकसित करेगी। पर्यावरण समाबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लोग इलेक्ट्रिक वाहनों में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। 

गुरु, 09 दिसम्बर 2021 - 05:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Hyundai Motors India, Electric Vehicles, Automobile

Courtesy: Aaj Tak News

Royal Enfield 650 Twin Edition

फोटो: Rush Lane

रॉयल एनफील्ड 650 ट्विन एनिवर्सरी एडिशन का कमाल, 120 सेकेंड में बिकीं 120 यूनिट्स

रॉयल एनफील्ड 650 ट्विन एनिवर्सरी एडिशन ने इतिहास रच दिया है। कंपनी के मुताबिक इस बाइक की सभी 120 यूनिट्स मात्र 120 सेकेंड्स में ही बिक गईं। कंपनी ने अपने 120वीं वर्षगांठ के अवसर पर इसे लॉन्च है। बता दें कि दुनिया भर में कंपनी ने अपने इस स्पेशल एडिशन की मात्र 480 यूनिट्स ही लॉन्च की थी।  भारत में इसकी मात्र 120 यूनिट्स ही लॉन्च की गईं जो 120 सेकेंड्स में ही बिक गईं। 

मंगल, 07 दिसम्बर 2021 - 09:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Royal Enfield, Royal Enfield 650 twins anniversary edition, Automobile, business

Courtesy: Zee News Hindi

Nitin Gadkari

फोट: TV9 Bharatvarsh

जल्द ही दौड़ाएंगे ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली कार: नितिन गडकरी

केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिसंबर दो को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सरकार ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाले सार्वजनिक परिवहन को चलाने की तैयारी में है। इसके लिए उन्होंने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एक कार और ग्रीन हाइड्रोजन खरीदी है। केंद्रीय मंत्री जल्द ही इस कार को लेकर दिल्ली की सड़कों पर निकलने की तैयारी में हैं। बता दें की ग्रीन हाइड्रोजन बनाने के लिए नदी, नाले के गंदे पानी का उपयोग किया जाएगा। 

शुक्र, 03 दिसम्बर 2021 - 04:00 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Union Minister, Bio-Ethenol, Automobile, Green Hydrogen Car

Courtesy: Amar Ujala NEWS

Car

फोटो: CarWale

चिप संकट की वजह से ऑटोमोबाइल सेक्टर में कारो की बिक्री पर असर

कोरोना काल के बाद ऑटोमोबाइल सेक्टर में आये चिप संकट का दौर अभी भी जारी है। इससे देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki की नवंबर महीने में बिक्री 9 फीसदी गिर गई। इसी वजह से बीते महीने में maruti ने सिर्फ 1,39,184 कार बेची है। इसी तरह हुंडई की बिक्री 21 फीसदी गिर गयी है, सिर्फ टाटा मोटर्स पर इसका असर देखने को नही मिला। हालांकि बजाज ऑटो की दोपहिया की बिक्री भी 12 फीसदी गिरी है।

शुक्र, 03 दिसम्बर 2021 - 02:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Automobile, Car, India, Maruti Suzuki

Courtesy: Amar Ujala News

TVS Apache RTR 200 4V

फोटो: Maxabout.com

भारत में लॉन्च हुई TVS Apache RTR 200 4V

TVS Apache RTR 200 4V को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इसे 1,33,840 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस बाइक में 197.75cc, सिंगल-सिलेंडर, फोर-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसमें Sport, Urban, Rain जैसे तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं। इसे ग्लॉस ब्लैक, पर्ल व्हाइट और मैट ब्लू कलर में बाजार में उपलब्ध कराया गया है। इस बाइक की डिजाइन इसके पुराने मॉडल Apache RTR 160 4V से काफी मिलती जुलती है। 

बुध, 01 दिसम्बर 2021 - 04:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: TVS Apache RTR 200 4V, TVS, new launch, Automobile

Courtesy: Drive Spark

Bounce Infinity

फोटो: RushLane

दिसंबर 2 को लॉन्च होगा Bounce का इलेक्ट्रिक स्कूटर Infinity

भारत मे इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी Bounce ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Infinity को दिसंबर 2 को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। इसकी प्री-बुकिंग 499 रुपये में की जाएगी। इस स्कूटर को बिना बैटरी के भी खरीदा जा सकेगा। इस तरह स्कूटर को 40 फीसदी कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। हालांकि कंपनी ने अभी इसके फीचर्स की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लॉन्च के साथ ही इसके फीचर्स से पर्दा उठेगा।

सोम, 22 नवंबर 2021 - 09:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Bounce, Electric Scooter, Battery, Automobile

Courtesy: Amar Ujala News

Kia motors

फोटो: Topgearmag

नए वाहन के साथ अपने पोर्टफोलियो में विस्तार करेगी किआ

किआ अगले साल एक एमपीवी पेश कर अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करेगी। कंपनी दिसंबर 16 को ग्लोबली अपनी चौथी कार पर से पर्दा उठाएगी, जबकि भारतीय बाजार में इस कार को अगले वर्ष जनवरी-मार्च तक लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के प्रबंध निर्देशक ने कहा कि किआ इंडिया 2022 की पहली तिमाही में अपना नया प्रोडक्ट पेश करेगी। वे 6-7 सीटर कार पेश करने का इरादा नहीं रखते,बल्कि नई श्रेणी बनाना चाहते हैं जो बाजार में मौजूद नहीं है। 

मंगल, 16 नवंबर 2021 - 05:40 PM / by अमित व्यास

Tags: Kia motor, Automobile, Kia

Courtesy: Economic Times

Hero Electric

फोटो: BW Businessworld

अपने बिक्री नेटवर्क में जल्द ही विस्तार करेगी हीरो इलेक्ट्रिक

हीरो इलेक्ट्रिक ने वित्त वर्ष 2021-22 के अंत तक देश में अपने कुल बिक्री केंद्रों की संख्या को बढ़ाकर 1000 तक करने का फैसला किया है। वर्तमान में हीरो इलेक्ट्रिक के कुल 700 बिक्री केंद्र हैं, अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हीरो को 300 और बिक्री केंद्र खोलने होंगे। पर्यावर्ण के प्रति सजगता और इलेकरिक वाहनों में लोगों की बढ़ती रुचि को देखते हुए हीरो इलेक्ट्रिक ने यह फैसला किया है। 

मंगल, 26 अक्टूबर 2021 - 08:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Hero Electric, Electric Vehicles, Automobile, business

Courtesy: PTI

Hydrogen Car

फोटो: Lens News

वर्ष 2030 से सड़कों पर चलेंगी हाइड्रोजन ईंधन वाली गाड़ियां

वर्ष 2030 से देश और दुनिया के सड़कों पर पेट्रोल-डीजल के अलावा हाइड्रोजन ईंधन वाले बस, ट्रक एवं गाड़ियां चलने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। दुनिया में हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली गाड़ियों का सफल परीक्षण हो गया है। इसके साथ ही कई कंपनियां ऐसी गाड़ियां बनाने की कोशिश कर रही है जो हाइड्रोजन ईंधन से चलेगी। हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के मिश्रण से पैदा होने वाली बिजली से चलने वाला इंजन 1841 में ही शुरू हुआ था। 

गुरु, 21 अक्टूबर 2021 - 08:40 PM / by Surbhi Shaw

Tags: science news, Hydrogen fuel cell, Cars, Automobile

Courtesy: News 18 hindi

Foldable Car

फोटो: Jweekly.com

बहुत जल्द सड़कों पर दौड़ती नज़र आएगी फोल्डेबल कार

फोल्डेबल कार बहुत जल्द सड़को पर दौड़ती नज़र आएगी। इस फोल्डेबल कार को इज़राइल की ऑटोमोबाइल कंपनी सिटी ट्रांसफॉर्मर ने फोल्डेबल कारों के लिए यहां के स्टार्टअप यूनाइटेड हटजाला के साथ करार किया है। सिटी ट्रांसफॉर्मर हटजाला के साथ मिलकर फ्यूचर की कार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इससे पहले सिटी ट्रांसफार्मर ने CT-1 नाम से एक इलेक्ट्रिक कार तैयार की है, जिसके व्हीलबेस को 1 मीटर तक फोल्ड किया जा सकेगा।

मंगल, 19 अक्टूबर 2021 - 06:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Israel, Automobile, foldable Car, city transformer

Courtesy: Zee News