फोटो: Prabhat Khabar
झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार
झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीने में दर्द की शिकायत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुनील के खिलाफ नाबालिग घरेलू सहायिका ने अगस्त 16 को दुष्कर्म और छेड़छाड़ सहित एसटी एसई कानून के तहत मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से ही सुनिल फरार चल रहे थे। खोज में लगी रांची पुलिस की टीम ने उन्हें सितंबर 14 रांची पुलिस ने इटावा से गिरफ्तार किया।
Tags: Jharkhand, crime against women, rape charges, babulal marandi
Courtesy: NDTV NEWS
फोटो: BBC News
झारखण्ड उप-चुनाव: भाजपा एक साथ दो मोर्चे पर लड़ेगी चुनाव
झारखंड के मधुपुर में होने वाले विधानसभा उप-चुनाव में भाजपा को एकसाथ दो मोर्चे पर लड़ना पड़ेगा, वहीं मधुपुर में भाजपा से सत्ताधारी झामुमो को कड़ी चुनौती मिल सकती है। मधुपुर विधानसभा उप-चुनाव में भाजपा को खुद को साबित करना पड़ सकता है, उसके पहले गठबंधन में शामिल आजसू के साथ दो-दो हाथ करना होगा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी लगातार संताल का दौरा कर रहे हैं। ये आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा कि मधुपुर सीट… read-more
Tags: Jharkhand by-election, CM Hemant Soren, BJP, AJSU, babulal marandi
Courtesy: Outlook Hindi News
फ़ोटो: Getty images
हेमंत सोरेन के इस्तीफे की उठ रही मांग, हाल ही में एक महिला ने लगाया है रेप का आरोप
झारखंड के मुख्यमंत्री व झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग राज्य में उठने लगी है क्योंकि हाल ही में एक महिला ने उन पर बलात्कार का आरोप लगाया था। भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है की हेमंत सोरेन को जल्द से जल्द इस्तीफा दे देना चाहिए। मरांडी ने कहा- "रेप का आरोप रहते हुए कोई शख्स मुख्यमंत्री के पद पर एक क्षण भी कैसे रह सकता है? भारत के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है जब रेप का आरोपी मुख्यमंत्री के पद पर रहा हो।"
Tags: CM Hemant Soren, babulal marandi, Jharkhand
Courtesy: Aajtak