Arvind Kejriwal

फोटो: India TV

दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास के ऊपर नज़र आया ड्रोन, जांच जारी

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास पर अप्रैल 25 को एक ड्रोन देखा गया। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया, मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक का मामला सामने चुका है। पिछले साल भी केजरीवाल के घर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की भीड़ पहुंच गई थी। तब भी आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनके घर पर हमला… read-more

बुध, 26 अप्रैल 2023 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, CM Arvind Kejriwal, Security Breach, Drone

Courtesy: Jagran News

Arvind Kejriwal

फोटो: Lokmat News

सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को 16 अप्रैल को तलब किया

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए 16 अप्रैल को तलब किया। अधिकारियों ने बताया कि केजरीवाल 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे सीबीआई के सामने पेश होंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, " देश के गरीबों और दलितों के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कौन नहीं चाहता है? ...जो नहीं चाहते थे, उन्होंने मनीष सिसोदिया को जेल भेज दिया।… read-more

शुक्र, 14 अप्रैल 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi Excise Policy Case, CM Arvind Kejriwal, summoned, CBI

Courtesy: Nai Duniya

Salary Hike

फोटो: Stack Umbrella

दिल्ली के विधायकों के वेतन में हुई 66 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी

17 मार्च से शुरू होने वाले दिल्ली बजट सत्र से पहले विधायकों और मंत्रियों के वेतन और भत्तों को बढ़ाकर 66 प्रतिशत से अधिक कर दिया गया है। दिल्ली सरकार के कानून विभाग की एक अधिसूचना के अनुसार, विधायकों को हर महीने 90,000 रुपये मिलेंगे, जो पहले 54,000 रुपये थे। मुख्यमंत्री और मंत्रियों, स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, मुख्य सचेतक और विपक्ष के नेता के वेतन और भत्ते को भी मौजूदा 72,000 रुपये से बढ़ाकर 1,… read-more

सोम, 13 मार्च 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, mlas salary, increased, 66 percent, CM Arvind Kejriwal

Courtesy: Live Hindustan

Ashram-Flyover

फोटो: Jansatta

आज दिल्ली में आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे अरविन्द केजरीवाल

आश्रम फ्लाईओवर विस्तार का बहुप्रतीक्षित उद्घाटन आज होने वाला है। मुख्यमंत्री केजरीवाल फ्लाईओवर विस्तार का उद्घाटन करेंगे। परियोजना का उद्घाटन 28 फरवरी को होना था, लेकिन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। मुख्यमंत्री नवनियुक्त पीडब्ल्यूडी मंत्री कैलाश गहलोत की उपस्थिति में फ्लाईओवर विस्तार का उद्घाटन करेंगे। आश्रम एक्सटेंसन फ्लाईओवर के खुलने से ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा मिलेगा। इस फ्लाईओवर के निर्माण में वास्तविक खर्च की तुलना… read-more

सोम, 06 मार्च 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: CM Arvind Kejriwal, Delhi, ashram flyover, inauguration

Courtesy: ABP Live

kejriwal

फोटो: India TV News

सीएम अरविंद केजरीवाल ने उठाए अफगानिस्तान को बजटीय सहायता पर सवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने फरवरी 4 को सरकार से अफगानिस्तान की सहायता के लिए 200 करोड़ रुपये अलग रखे जाने पर सवाल उठाया। केजरीवाल ने पूछा,,क्या शिक्षा, स्वास्थ्य और दिल्ली के लिए बजट आवंटन में कटौती कर तालिबान शासित देश को धन देना सही है। केजरीवाल ने न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर केंद्र और उच्चतम न्यायालय के बीच मतभेदों पर एक समाचार रिपोर्ट साझा करते हुए सरकार को दूसरों के काम में '… read-more

रवि, 05 फ़रवरी 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: CM Arvind Kejriwal, questions, budgetary assistance, Afghanistan

Courtesy: Punjab Kesari

Arvind Kejriwal

फोटो: The Financial Express

गुजरात चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल ने किया नया ऐलान, गायों का ख्याल रखने की दी गारंटी

गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐला नकिया है कि अब वो गायों की देखभाल भी करेंगे। गायों की देखरेख के लिए सरकार प्रतिदिन और प्रति गाय के हिसाब से 40 रुपये देगी। इसके अलावा जो गाय दूध नहीं देती है उनकी भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। इसके लिए उन्होंने आईबी की रिपोर्ट का हवाला दिया है।

रवि, 02 अक्टूबर 2022 - 05:16 PM / by रितिका

Tags: Delhi CM, Arvind Kejriwal, CM Arvind Kejriwal

Courtesy: ABP Live

Arvind Kejriwal

फोटो: ABP live

अरविंद केजरीवाल की शहीद भगत सिंह की जयंती पर हर देशवासी के लिए रक्तदान करने की अपील

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज अभी भारतवासियों से अपील करते हुए कहा कि "इस बार 28 सितंबर को शहीद-ए- आजम भगत सिंह की जयंती पर रक्तदान करें। उन्होंने कहा, सितंबर 28 को भगत सिंह की जयंती के मौके पर दिल्ली सरकार द्वारा 50 से अधिक जगहों पर विशेष रक्तदान शिविर लगाए जायेंगे। उन्होंने कहा, "भगत सिंह ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। आइए हम सब भी उनकी जयंती पर रक्तदान कर… read-more

गुरु, 15 सितंबर 2022 - 09:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, CM Arvind Kejriwal, appeal, blood donate, Birth Anniversary, shaheed bhagat singh

Courtesy: Latestly News

Arvind

फोटो: Hindustan Times

बिजली की सब्सिडी लेने के लिए इस नंबर पर मिसकॉल करना होगा

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने सितंबर 14 को ऐलान किया है कि अब दिल्ली में हर व्यक्ति को बिजली की सब्सिडी नहीं मिलेगी। अब जिन लोगों को बिजली की सब्सिडी चाहिए उन्हें 7011311111 नंबर पर मिसकॉल करना होगा। अब अक्टूबर एक से सिर्फ उन लोगों को सब्सिडी मिलेगी जो इसके लिए आवेदन करेंगे। आवेदन करने के लिए ई रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके लिए बिल के साथ मिला फॉर्म भरना होगा।

बुध, 14 सितंबर 2022 - 07:21 PM / by रितिका

Tags: AAP, Arvind Kejriwal, CM Arvind Kejriwal

Courtesy: ABP Live

Arvind Kejriwal

फोटो: Hindustan Times

आप की सरकार बनने पर संविदा कर्मचारियों को किया जाएगा स्थायी : अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सितंबर 10 को ऐलान किया कि जिन भी राज्यों में हमारी सरकार बनेगी हम वहां संविदा कर्मचारियों को पक्का करेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार व अन्य राज्य सरकारों से अपील की कि संविदा कर्मियों को पक्का किया जाए। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में गेस्ट टीचर को पक्का करना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका क्योंकि हमारे पास दिल्ली में पूर्ण अधिकार नहीं है।

शनि, 10 सितंबर 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: Arvind Kejriwal, CM Arvind Kejriwal, Delhi CM, AAP

Courtesy: ABP Live

Arvind Kejriwal

फोटो: The Hans India

सितंबर 6 को हिसार से अपना देशव्यापी दौरा शुरू करेंगे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सितंबर 6 से भारत को नंबर वन बनाने के अभियान 'मेक इंडिया नंबर-1' के तहत देशव्यापी दौरा शुरू करेंगे। केजरीवाल ने देशवासियों से इस मुहीम से जुड़ने के लिए अपील की है। केजरीवाल ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमें मिलकर भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनाना है। हर देशवासी को हमें इस मुहिम के साथ जोड़ना है। कल से अपनी इस यात्रा की शुरुआत अपने जन्मस्थान हरियाणा के… read-more

मंगल, 06 सितंबर 2022 - 03:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: make india no 1 mission, Delhi, CM Arvind Kejriwal, country wide tour

Courtesy: Amar Ujala News