Babulal marandi

फ़ोटो: Getty images

हेमंत सोरेन के इस्तीफे की उठ रही मांग, हाल ही में एक महिला ने लगाया है रेप का आरोप

झारखंड के मुख्यमंत्री व झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग राज्य में उठने लगी है क्योंकि हाल ही में एक महिला ने उन पर बलात्कार का आरोप लगाया था। भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है की हेमंत सोरेन को जल्द से जल्द इस्तीफा दे देना चाहिए। मरांडी ने कहा- "रेप का आरोप रहते हुए कोई शख्स मुख्यमंत्री के पद पर एक क्षण भी कैसे रह सकता है? भारत के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है जब रेप का आरोपी मुख्यमंत्री के पद पर रहा हो।"

रवि, 20 दिसम्बर 2020 - 01:25 PM / by आकाश तिवारी

Tags: CM Hemant Soren, babulal marandi, Jharkhand

Courtesy: Aajtak

Jharkhand-8th Class Students-Compartment Exams-

फोटोः The Wire

झारखंड: आठवीं कक्षा के छात्रों को ग्रेस मार्क्स देकर किया जायेगा पास

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवंबर 4 को आठवीं क्लास के रिज़ल्ट्स को दोबारा घोषित करने के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है। इसके तहत कक्षा आठवीं बोर्ड में जो विद्यार्थी सफल नहीं हुए थे उनको कम्पार्टमेंट परीक्षा नहीं देनी होगी। उन परीक्षार्थियों को 20 प्रतिशत ग्रेस मार्क्स देकर पास किया जायेगा जिसके बाद परिणामो को दोबारा घोषित किया जायेगा। इस वर्ष आठवीं कक्षा की परीक्षा में कुल पांच लाख छात्र शामिल हुए थे।

गुरु, 05 नवंबर 2020 - 06:51 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Jharkhand, Eight Class, Results, Compartment Exams, CM Hemant Soren

Courtesy: AMARUJALA NEWS

Hemant Soren

फोटो: The Economic Times

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के माता पिता कोरोना पॉज़िटिव पाए गए

जानकारी के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अगस्त 21 की रात इनके कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिली थी। शिबू सोरेन और उनकी पत्नी फिलहाल स्वस्थ हैं, और उनमें कोरोना के लक्षण नज़र नहीं आ रहें हैं। शिबू सोरेन के पुत्र हेमंत सोरेन और उनकी पूरी कैबिनेट क्वारंटाइन में हैं। 

 

शनि, 22 अगस्त 2020 - 03:10 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: CM Hemant Soren, Jharkhand, Coronavirus

Courtesy: Jagran