राज्यसभा के लिए सुशील मोदी के नामांकन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया भरोसा
भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता व बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने बिहार राज्यसभा के लिए दिसम्बर 2 के दिन नामांकन पत्र दाखिल किया और इस मौके पर उनके साथ जदयू प्रमुख व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। सुशील मोदी के नामांकन पर भरोसा जताते हुए नीतीश ने कहा कि उन्हें हमारा फुल सपोर्ट है। वहीं, सुशील मोदी ने मीडिया ने बात करते हए कहा-"हम इस पद के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं और दिल्ली जाकर बिहार के लिए काम करते… read-more
Tags: Sushil modi, CM Nitish Kumar, Rajyasabha
Courtesy: Aajtak news
ख़त्म नहीं हो रहा चिराग का राग, एक बार फिर नीतीश पर साधा निशाना
लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख चिराग पासवान मौजूदा मुख्यमंत्री व जदयू प्रमुख नीतीश कुमार पर लगातार तीखे तेवर से हमला करते आए है। इस बार अपनी पार्टी 'एलजेपी' के स्थापना दिवस के मौके पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम खत लिखा जिसमें उन्होंने पार्टी को मजबूत करने की बात कही। वहीं,नीतीश पर एक बार फिर बरसते हुए उन्होंने कहा-"बिहार की मौजूदा सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी और संभावना है कि 2025 से पहले ही बिहार में विधानसभा चुनाव होंगे।"
Tags: Chirag Paswan, CM Nitish Kumar, Bihar Government
Courtesy: Aajtak news
नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री ‘मनोनीत’ होने पर शुभकामनाएँ- तेजस्वी यादव
नीतीश कुमार के प्रमुख विरोधी व राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने की बधाई देते हुए तंज़ कसा है और कहा है की नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री 'मनोनीत' होने पर शुभकामनाएं। वहीं,नीतीश को उनके चुनावी वादे याद दिलाते हुए तेजस्वी ने लिखा-"आशा करता हूँ कि कुर्सी कि महत्वाकांक्षा की बजाय वो बिहार की जनाकांक्षा एवं एनडीए के 19 लाख नौकरी-रोजगार और पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई जैसे सकारात्मक मुद्दों को सरकार की… read-more
Tags: CM Nitish Kumar, tejasvi yadav, Bihar Assembly Elections
Courtesy: Aajtak news
उद्धव ठाकरे ने भाजपा व नीतीश पर साधा निशाना, लोगों से की सोच समझकर मतदान करने की अपील
बिहार की जनता से सोच समझकर मतदान करने की अपील करते हए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। उद्धव ने कहा-" 2014 तक नीतीश कुमार हमारे साथ थे। उस वक्त उन्होंने कहा था कि उन्हें देश में सेक्युलर चेहरा चाहिए तो आखिर उसके बाद क्या हुआ? किसने किसे वैक्सीन दिया?' "इसके साथ ही शिवसेना ने अपने घोषणा पत्र में भी नीतीश व भाजपा पर निशाना साधा है।
Tags: Uddhav Thackeray, Bihar Assembly Elections, CM Nitish Kumar
Courtesy: News18hindi
बिहार में चुनावी उथल पुथल के बीच सीएम नितीश कुमार ने अपने आलोचकों पर किया पलटवार
बिहार में चुनावी आरोप प्रत्यारोप के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने एक संबोधन में अपने आलोचकों पर जमकर निशाना साधा है। नितीश कुमार ने कहा कि जो हमारी आलोचना कर रहे है उन्होंने काम नहीं किया है। उन्होंने कहा-"हमारी सरकार काम करने वाली है और जनता की सेवा करना ही हमारा उद्देश्य है। आलोचना करने वाले को काम करने का मौका मिला तो उन्होंने काम ही नहीं किया।"
Tags: CM Nitish Kumar, JDU, RJD
Courtesy: Aajtak news
विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आ गई जदयू उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें यहां
बिहार में पहले चरण के चुनाव के लिए जदयू ने उम्मीदवारों की लिस्ट की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार सूर्यगढ़ा से रामानंद, अगियांव से प्रभुराम, करहगर से वशिष्ठ सिंह, जगदीशपुर से सुशम लता कुशवाहा, झाझा से दामोदर रावत, मोकामा से राजीव लोचन, बरबीघा से सुदर्शन, चकाई से संजय प्रसाद, घोसी से राहुल कुमार, एमएलसी से मनोरमा देवी, बेलहर से मनोज यादव, जहानाबाद से कृष्णनंद वर्मा, मसौढ़ी से नूतन पासवान, रफीगंज से अशोक कुमार सिंह, अमरपुर से जयंत राय और… read-more
Tags: JDU, Bihar Assembly Elections, CM Nitish Kumar
Courtesy: News18hindi
नितीश कुमार बने संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेने वाले एकमात्र भारतीय नेता
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र में बिहार राज्य की जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण अनुकूल कृषि और जल संरक्षण की नीतियों पर चर्चा करने वाले मुख्यमंत्री नितीश कुमार भारत से अकेले नेता थे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस की अगुवाई में बैठक हुई जिसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक तापमान 1.5 सेल्सियस से कम रखने के लक्ष्य को प्राप्त करना था। नितीश कुमार ने राज्य में चल रहे 'जल विकास और हरियाली अभियान' पर चर्चा की जिसकी वजह से संयुक्त राष्ट्र ने… read-more
Tags: United Nations, Climate Change, CM Nitish Kumar
Courtesy: Prabhat Khabar