maharashtra covid 19 BA4 variant

फोटो: The Economic Times

महाराष्ट्र में पहली बार मिले B.A. 4 वैरिएंट के मरीज

महाराष्ट्र में कोरोना के  B.A. 4 और B.A. 5 वेरिएंट के मरीज मिले हैं। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में ओमिक्रॉन के सबवेरिएंट के मरीज मिले हैं। ये सबवेरिएंट तेजी से फैलता है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो B.A. 4 के चार मरीज और B.A. 5 के तीन मरीज मिले हैं। हालांकि अबतक किसी मरीज में गंभीर लक्षण देखने को नहीं मिले हैं। इन वेरिएंट से संक्रमित मरीज में गंभीर लक्षण देखने को नहीं मिले हैं।

सोम, 30 मई 2022 - 09:25 AM / by रितिका

Tags: Covid-19, COVID-19 outbreak, Maharashtra

Courtesy: AajTak News

covid on brain

फोटो: Medpage Today

दिमाग पर ऐसे असर कर रहा कोरोना वायरस, दिखते हैं ऐसे लक्षण

कोरोना वायरस संक्रमण का असर मानसिक स्वास्थ्य पर भी होता है। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी और इंपीरियल कॉलेज के वैज्ञानिकों द्वारा की गई नई स्टडी में सामने आया कि कोविड 19 के कारण सोचने, याद करने और तर्क करने की क्षमता काफी बुरी तरह से प्रभावित होती है। वैज्ञानिकों ने पुष्टि कर बताया कि हर 10 में से एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने के बाद न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से पीड़ित हो सकता है।

गुरु, 05 मई 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: covid 19, covid 19 update, COVID-19 outbreak, side effects

Courtesy: News 18 Hindi

delhi covid 19

फोटो: The Financial Express

दिल्ली में सामने आए कोरोना के 1000 से अधिक मामले

दिल्ली में अप्रैल 24 को कोविड 19 संक्रमण के 1000 से अधिक मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। कोरोना की सकारात्मक दर 6.42 प्रतिशत हो चुकी है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 15,742 सैंपलों की जांच की गई है। वहीं दिल्ली में एक्टिव मामलों की संख्या भी बढ़कर 4,168 हो गई है। इनमें से 90 मरीज अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।

सोम, 25 अप्रैल 2022 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: covid 19, delhi corona update, COVID-19 outbreak

Courtesy: AajTak News

covid 19 and diabetes

फोटो: News Medical

कोरोना वायरस संक्रमण के बाद हो सकती है डायबिटीज: स्टडी

कोरोना वायरस संक्रमण होने के बाद व्यक्ति को डायबिटीज हो सकती है। हाल में हुई स्टडी में सामने आया कि कोविड और डायबिटीज के बीच संबंध है। अमेरिका में एकत्रित किए गए डेटा से पता चला कि कोविड 19 संक्रमण के बाद डायबिटीज होने की आशंका होती है। अधिकतर मामलों में डायबिटीज टाइप 2 के मामले देखने को मिले है। ऐसा ही एक अध्ययन 80 लाख लोगों पर जर्मनी में हुआ जिसमें समान रिजल्ट देखने को मिले थे।

सोम, 11 अप्रैल 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Covid-19, COVID-19 outbreak, Diabetes

Courtesy: News 18 Hindi

covid 19

फोटो: Science

भारत में सामने आए 1,096 नए कोविड मामले

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव मामले 13,013 पर पहुंच गए है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में 1,096 नए मामले दर्ज किए गए है। देश भर में कोविड 19 टीका लगवाने वालों का आंकड़ा 184.66 करोड़ पहुंच गया है। देश में रिकवरी दर 98.76% है। मामलों के दैनिक सकारात्मक दर 0.24% हो गई है। वहीं साप्ताहिक सकारात्मक दर 0.23% हो गई है।

रवि, 03 अप्रैल 2022 - 01:45 PM / by रितिका

Tags: covid 19, Coronavirus, Coronavirus Pandemic, COVID-19 outbreak

Courtesy: NDTV News

Anthony

फोटो: NDTV India

कोरोना वायरस संक्रमण अब भी मचा सकता है तबाही: एक्सपर्ट

अमेरिका के संक्रामक रोग विशेक्षज्ञ एंथनी फौसी ने कहा कि कोविड 19 अभी खत्म नहीं हुआ है। इसके कई अन्य वेरिएंट आने वाले समय में तबाही मचा सकते है। अमेरिका में ओमिक्रॉन के सबवेरिएंट के 25-30 प्रतिशत मामले देखने को मिल रहे है। संभावना है कि ये भी आने वाले समय में गंभीर हो सकता है। ओमिक्रॉन का सबवेरिएंट ओमिक्रॉन की तुलना में 50 से 60 प्रतिशत तक अधिक संक्रामक है।

बुध, 23 मार्च 2022 - 11:30 AM / by रितिका

Tags: Covid-19, Coronavirus, Corona Crisis, COVID-19 outbreak

Courtesy: ABP Live

covid 19

फोटो: The United Nations

भारत में मंडरा रहा कोविड 19 की चौथी लहर का खतरा

भारत में कोविड 19 की चौथी लहर दस्तक दे सकती है। कोविड 19 गाइडलाइंस को फॉलो करना चाहिए। इस मामले में स्वास्थ्य सेवाओं के पूर्व राज्य महानिदेशक और राज्य सरकार के तकनीकी सलाहकार डॉ. सुभाष सालुंखे ने बताया कि दुनिया में कोविड 19 की नई लहर आ रही है। भारत में भी चौथी लहर आ सकती है। डॉ. सालुंखे ने कहा कि अबतक कोविड 19 की चौथी लहर के बारे में ये नहीं पता है कि वो कितनी गंभीर होगी।

शनि, 19 मार्च 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Coronavirus, covid 19, COVID-19 outbreak

Courtesy: News Nation TV

Delhi Liquor

फोटो: Janta Se Rishta

दिल्ली में अब शराब की MRP पर नहीं मिलेगी छूट, आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश

राजधानी दिल्ली में शराब की दुकानों के बाहर लग रही लंबी कतारों के मद्देनजर शराब पर मिलने वाली छूट को बंद कर दिया है। आबकारी विभाग ने इस बारे में आदेश जारी किया है। आबकारी विभाग के आयुक्त अर्व गोपी कृष्णा द्वारा जारी आदेश के अनुसार L7Z लाइसेंसधारी शराब विक्रेता एमआरपी पर… read-more

मंगल, 01 मार्च 2022 - 02:40 PM / by Himanshu Singh Baghel

Tags: COVID-19 outbreak, Delhi Government, Delhi

Courtesy: India TV

covid19

फोटो: News18

देश में सामने आए कोविड 19 के 13,148 नए मामले, 302 की हुई मौत

भारत में कोविड 19 की तीसरी लहर की रफ्तार कम हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटों में 13,148 नए मामले दर्ज किए गए है। देश में 30,009 लोग स्वस्थ हुए है। एक्टिव मामले अब एक लाख 48 हजार 359 हो गई है। अबतक कुल 5 लाख 12 हजार 924 लोगों की मौत इस संक्रमण से हुई है। देश में जारी वैक्सीनेशन अभियान के तहत कोविड 19 की 176 करोड़ की डोज दी जा चुकी है।

गुरु, 24 फ़रवरी 2022 - 12:01 PM / by रितिका

Tags: Covid-19, Coronavirus, COVID-19 outbreak

Courtesy: ABP Live

PM Modi

फोटो: Wion

कोरोना के बढ़ते हालात पर पीएम मोदी करेंगे समीक्षा बैठक

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी जनवरी 9 की शाम 4.30 बजे समीक्षा बैठक लेंगे। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया समेत कई उच्च अधिकारी भी शामिल होंगे। इस बैठक में पीएम मोदी कोरोना संक्रमण के ताजा हालात, टीकाकरण की स्थिति पर चर्चा करेंगे। बता दें कि देशभर में कोविड 19 के कारण 4,83,790 लोगों की मौत हुई है। संक्रमण से अब तक 40,863 लोग स्वस्थ हुए है।

रवि, 09 जनवरी 2022 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: Covid-19, PM Modi, Review Meeting, COVID-19 outbreak

Courtesy: ABP Live