Accident

फोटो: Latestly

धुले में भीषण सड़क दुर्घटना में हुई 10 लोगों की मौत: 20 से अधिक घायल: महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के धुले जिले में आज राजमार्ग पर एक ट्रक के एक होटल में घुस जाने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना राज्य की राजधानी से 300 किलोमीटर से अधिक दूर स्थित धुले में मुंबई-आगरा राजमार्ग पर पलासनेर गांव के पास सुबह करीब 10.45 बजे हुई। ट्रक के ब्रेक फेल हो गए, जिसके बाद उसके चालक ने पहियों पर नियंत्रण खो दिया।

मंगल, 04 जुलाई 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: accident, Dead, Injured, truck rams into hote, dhule, Maharashtra

Courtesy: Jagran News

Tripura

फोटो: India TV News

उनाकोटि जिले में रथ में आग लगने से कम से कम 7 की मौत, 16 घायल

त्रिपुरा के उनाकोटि जिले में जून 28 को बिजली के तार के संपर्क में आने के बाद एक रथ में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बताया, " मैं दुर्घटनास्थल और 2 अस्पतालों में गया। जो गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें जी.बी. अस्पताल रेफर किया गया है। कुल 7 लोगों की मृत्यु हुई है और 16 लोग घायल हैं।" 

गुरु, 29 जून 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Tripura, rath fire, Dead, Injured, unakoti district

Courtesy: One India

Blast

फोटो: ETV Bharat

भागलपुर में घर के अंदर विस्फोट में 17 वर्षीय लड़के की मौत, 3 घायल: बिहार

बिहार के भागलपुर जिले के बबरगंज इलाके हुसैनाबाद कुरैशी मोहल्ला में एक घर के अंदर विस्फोट के बाद 17 वर्षीय लड़के को मृत घोषित कर दिया गया। घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना बबरगंज पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत हुई। घटना में अब्दुल गनी की पत्नी और बेटी घायल हो गए। जबकि, मरने वाके की पहचान गनी के पुत्र तौसीफ आलम के रूप में की गई है। 

रवि, 25 जून 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: 17 year old boy, Dead, 3 injured, explosion, Bhagalpur

Courtesy: Navjivan India

Road Accident

फोटो: India TV News

सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत, कई घायल: महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के अमरावती क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने गेम यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने आज जानकारी देते हुए बताया कि,दुर्घटना राज्य की राजधानी मुंबई से लगभग 650 किलोमीटर दूर अमरावती में दरियापुर-अंजनगांव रोड पर रात करीब 11 बजे हुई। अधिकारी ने कहा, वे एक पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दरियापुर लौट रहे थे।

मंगल, 23 मई 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: ameavati, Dead, Injured, Road Accidents, Maharashtra

Courtesy: ibc24

Aditya-Singh-Rajput

फोटो: Latestly

ड्रग ओवरडोज के बाद बाथरूम में मृत पाए गए स्प्लिट्सविला फेम आदित्य सिंह राजपूत

अभिनेता-मॉडल आदित्य सिंह राजपूत अपनी 11वीं मंजिल के वॉशरूम में मृत पाए गए। घर में उनके दोस्त ने उसे मृत पाया। आदित्य के दोस्त और इमारत के सुरक्षा गार्ड ने उसे पास के अस्पताल में पहुँचाया। मुंबई पुलिस ने लाश को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज द‍िया है।अनुमान जताया जा रहा है कि ड्रग्स का ओवरडोज आदित्य की मौत की वजह है। हालांक‍ि, पुलिस न कहा है कि पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारण का… read-more

मंगल, 23 मई 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: splitsvilla fame aditya singh rajput, Dead, bathroom, drug overdose

Courtesy: Navbharat Times

Liquor Case

फोटो: India TV News

तमिलनाडु जहरीली शराब त्रासदी: 2 जिलों में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

तमिलनाडु के विल्लुपुरम और चेंगलपट्टु जिलों में जहरीली शराब पीने के कारण तीन महिलाओं समेत 10 लोगों की जान चली गई। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि ज़हरीली शराब पीने से विल्लुपुरम जिले के मरक्कनम के पास एकियारकुप्पम के रहने वाले छह लोगों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि चेंगलपट्टू जिले के मदुरंथगम में शुक्रवार (12 मई) को दो लोगों की जान चली गई थी। अभी 24 से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है। 

सोम, 15 मई 2023 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Tamilnadu, hooch tragedy, Dead, Hospitalised, consuming spurious liquor

Courtesy: ABP Live

BJP Leader Raju

फोटो: India TV News

बर्धमान में अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की बीजेपी नेता राजू झा की हत्या: पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में एक और हिंसक घटना में, भाजपा के एक नेता की अप्रैल एक को पूर्व बर्धमान के शक्तिग्रह में अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान राजू झा के रूप में हुई है, जो दुर्गापुर के एक व्यवसायी थे। घटना उस समय हुई जब पीड़ित भाजपा नेता अपने कुछ साथियों के साथ कोलकाता जा रहा था। अधिकारियों के मुताबिक झा पर शक्तिगढ़ इलाके में एक हलवाई की दुकान के बाहर अज्ञात लोगों ने हमला… read-more

रवि, 02 अप्रैल 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: West Bengal, Kolkata, bjp leader raju jha, Shot, Dead

Courtesy: ABP Live

Amardeep

फोटो: India TV News

बीजेपी नेता अमरदीप की उनके आवास पर गोली मारकर हत्या; दो गिरफ्तार: हरिद्वार

हरिद्वार के जगजीतपुर में फरवरी 5 की रात भाजपा नेता अमरदीप की एक अज्ञात व्यक्ति ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वह अपने आवास पर थे। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अमरदीप की हत्या से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। वारदात के बाद पुलिस हरकत में आई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है और स्थिति नियंत्रण में है।

सोम, 06 फ़रवरी 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: haridwar, BJP Leader, amardeep, Shot, Dead

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Vani-Jairam

फोटो: Latestly

अपने चेन्नई स्थित आवास पर मृत पाई गईं 2023 में पद्म भूषण से सम्मानित वाणी जयराम

कला के क्षेत्र में योगदान के लिए 25 जनवरी को पद्म भूषण से सम्मानित गायिका वाणी जयराम अपने चेन्नई स्थित आवास पर मृत पाई गई हैं। पुलिस अधिकारियों ने जयराम के निधन की पुष्टि की। वाणी की उम्र 78 साल थी। मामले पर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। वाणी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाणी ने अपने सिंगिंग करियर में दस हजार से अधिक भारतीय फिल्मों के लिए प्लेबैक किया है।

शनि, 04 फ़रवरी 2023 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Tamilnadu, singer vani jairam, Dead, residence, Chennai

Courtesy: Nai Duniya

Cheetah Helicopter

फोटो: Latestly

अरुणाचल प्रदेश में तवांग के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर; एक पायलट की मौत

भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर अक्टूबर 5 को चीन के साथ सीमा के पास अरुणाचल प्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना राज्य के तवांग जिले से हुई है। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि दुर्घटना में दो पायलटों में से एक की मौत हो गई। रक्षा प्रवक्ता कर्नल एएस वालिया ने कहा कि यह घटना सुबह करीब 10 बजे एक अग्रिम क्षेत्र में नियमित उड़ान के दौरान हुई। हालांकि अभी दुर्घटना के कारणों का… read-more

गुरु, 06 अक्टूबर 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: भारतीय सेना, cheetah helicopter, crashed, tawang area, pilot, Dead

Courtesy: Jansatta News