pushkar singh dhami

फोटो: IndiaTV News

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जीता चंपावत विधानसभा उपचुनाव

उत्तराखंड में चम्पावत में हुए विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी को 55 हजार वोटों से मात दी है। जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक धामी को 13 राउंड तक कुल 57,268 वोट मिले। बता दें कि चुनावों में धामी के विरोध में खड़े हुए सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। बता दें कि उपचुनाव के लिए मई 31 को वोट डाले गए थे।

शुक्र, 03 जून 2022 - 05:30 PM / by रितिका

Tags: Uttarakhand, Uttarakhand Government, Pushkar Singh Dhami, Elections

Courtesy: Zee News

Lok Sabha Elections

फोटो: Zee News

EC ने किया 3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर जून 23 को उपचुनाव का एलान

चुनाव आयोग ने मई 25 को तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक जून 23 को मतदान होगा। इसके अलावा वोटों की गिनती जून 26 को की जाएगी। चुनाव आयोग द्वारा पंजाब की संगरूर, यूपी की रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराने का एलान किया गया है। भगवंत मान के मुख्यमंत्री के बनने के बाद  संगरूर सीट खाली हुई थी। 

गुरु, 26 मई 2022 - 11:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: lok sabha, Elections, Assembly constituencies

Courtesy: ABP Live

Rajiv Kumar

फोटो: The Indian Express

भारत का नया चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को बनाया गया

वर्ष 1984 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव कुमार को भारत का नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। वो सुशील चंद्रा की जगह मई 15 से अपना पद भार ग्रहण करेंगे। कानून और विधि मंत्रालय ने एक पत्र जारी कर इसकी जानकारी मई 12 को दी है। बता दें कि वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल मई 14 को समाप्त हो रहा है। राजीव कुमार पर गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनाव कराने की जिम्मेदारी होगी।

गुरु, 12 मई 2022 - 05:01 PM / by रितिका

Tags: Election Commission, Elections, sushil chandra

Courtesy: ABP Live

jammu kashmir delimitation

फोटो: The News Now

जम्मू कश्मीर में परिसीमन खत्म होने के बाद होंगे चुनाव: सूत्र

जम्मू कश्मीर में परिसीमन आयोग अप्रैल के अंत तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगा जिसके बाद चुनाव कराए जाने पर फैसला होगा। रिपोर्ट को कानून और न्याय मंत्रालय को सौंपा जाएगा, जिसके बाद चुनाव आयोग मतदाता सूची में संशोधन करेगा। चुनाव कराने पर फैसला केंद्र द्वारा सुरक्षा व अन्य पहलुओं की जांच पड़ताल के बाद होगा। वहीं ड्राफ्ट रोल प्रकाशित करने में आगामी तीन से चार महीनों का समय लगेगा, जिसके बाद इनका सत्यापन किया जाएगा। 

बुध, 13 अप्रैल 2022 - 12:05 PM / by रितिका

Tags: jammu kashmir, Election Commission, Elections

Courtesy: NDTV

Yogi Adityanath

फोटो: Twitter

यूपी में हो रहे विधान परिषद के चुनाव, योगी आदित्यनाथ ने डाला वोट

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 27 सीटों के लिए मतदान अप्रैल नौ को जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में मतदाधिकार का इस्तेमाल किया। एमएलसी चुनावों में कुल 95 प्रत्याशी मैदान में है। चुनाव का आयोजन शाम चार बजे तक किया जाएगा। यूपी के मुख्यनिर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक चुनाव के लिए 739 मतदान केंद्र में 1,20,657 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोट करेंगे। मतदान शाम चार बजे तक जारी रहेगा।

शनि, 09 अप्रैल 2022 - 02:15 PM / by रितिका

Tags: CM Yogi Adityanath, Yogi Adityanath, Elections, UP government

Courtesy: Zee News

Pm modi and Amit Shah

फ़ोटो: Ndtv.com

भाजपा ने शुरू की अगले चुनाव की तैयारी, दौरे पर जा सकते हैं पीएम: गुजरात

गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी ने ज़ोर शोर से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक गुजरात में प्रधान मंत्री नरेंद्र व गृहमंत्री अमित शाह के दौरे भी शुरू हो सकते हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के इस महीने के आखिर में गुजरात की दो दिवसीय यात्रा करने की संभावना है, जिस दौरान वह विभिन्न आधिकारिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

शुक्र, 08 अप्रैल 2022 - 10:40 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Amit Shah, PM Modi, Gujarat, Elections

Courtesy: Live hindustan

Imran Khan

फोटो: The Statesman

तीन महीने में चुनाव कराने पर आयोग ने खड़े किए हाथ: पाकिस्तान

पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने अप्रैल पांच को जानकारी दी कि कानूनी, संवैधानिक चुनौतियों के कारण देश में आगामी तीन महीनों में चुनाव कराना संभव नहीं है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक निर्वाचन क्षेत्रों का नया परिसीमन होना है, जिसके आधार पर नई मतदाता सूची तैयार होनी है। ऐसे में अभी चुनाव संभव नहीं है। पाकिस्तान में अप्रैल तीन को संसद भंग होने के बाद तीन महीने के भीतर चुनाव कराने का सुझाव इमरान खान ने ही दिया था।

मंगल, 05 अप्रैल 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: Pakistan, Pakistan Government, Elections, Imran Khan

Courtesy: NDTV News

Rajya Sabha

फोटो: The Economic Times

भाजपा कांग्रेस ने किया राज्यसभा उम्मीदवारों का ऐलान

भाजपा और कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवारों का ऐलान किया है। हिमाचल प्रदेश से डॉ. सिकंदर कुमार को भाजपा ने राज्यसभा के लिए भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने केरल और जेपी माथेर और असम से रिपुन बोरा को उम्मीदवार बनाया है। राज्य सभा में कई राज्यों की सीटें खाली हो रही है। जानकारी के अनुसार राज्यसभा में छह राज्यों की 13 सीटों के लिए मतदान मार्च 13 को होगा।

शनि, 19 मार्च 2022 - 11:01 AM / by रितिका

Tags: rajya sabha, Elections, Indian National Congress, BJP

Courtesy: AajTak News

Bhagwant Mann

फोटो: The Financial Express

पंजाब के 17वें सीएम बनें भगवंत मान, भगत सिंह के गांव में ली शपथ

कॉमेडी से राजनीति में आए भगवंत मान ने मार्च 16 को पंजाब के 17ेवें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। मान को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में हो रहे शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शपथ दिलाई। हालांकि अभी राज्य में मंत्रीमंडल का निर्माण नहीं किया गया है। शपथ के बाद मान ने कहा "आप" भी भगत सिंह की लड़ाई लड़ रही है।… read-more

बुध, 16 मार्च 2022 - 04:01 PM / by रितिका

Tags: Bhagwant Mann, Punjab, Punjab Government, Elections

Courtesy: ABP Live

Shatrughan sinha

फोटोः Times of India

आसनसोल से चुनाव लड़ेंगे TMC उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर ऐलान किया है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से लोकसभा उपचुनाव के उम्मीदवार होंगी। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो बालीगंज से विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार होंगे। बता दें कि आसनसोल सीट बंगाल चुनाव में बाबुल… read-more

रवि, 13 मार्च 2022 - 05:45 PM / by Abhishek Kumar

Tags: West Bengal, Elections, mamta banerjee, Shatrughan sinha, TMC

Courtesy: ABP News