America Tornado

फोटो: Chicago Sun-Time

भीषण तूफान से अमेरिका को हुआ भारी नुकसान

अमेरिका में चक्रवाती तूफान ने तांडव मचाया हुआ है। जिसके चलते अब तक वहां 100 से अधिक लोगो के मारे जाने और हजारों घरों के तबाह होने की खबर है। इस तूफान ने सबसे ज़्यादा तबाही केंटुकी में मचाई है। जहां इस तूफान से कई घर तबाह हो चुके हैं। यह अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी बताई जा रही है। इस भीषण तूफान के बीच अमेरिका में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। 

सोम, 13 दिसम्बर 2021 - 11:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: America, cyclone, environment, Deaths

Courtesy: Aaj Tak news

PM Narendra Modi

फोटो: The Indian Express

चक्रवाती तूफान जवाद से निपटने के लिए पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक

चक्रवाती तूफान जवाद से निपटने के लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिसंबर दो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवाती तूफान जवाद की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में सुनिश्चित किया गया कि तूफान से होने वाले नुकसान को कम से कम किया जा सके। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर चार को यह यह तूफान ओडिशा और आंध्र के तट से टकरा सकता है। 

गुरु, 02 दिसम्बर 2021 - 05:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Cyclone Jawad, environment, National, PM Narendra Modi

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Cyclone Jawad

फोटो: Kalinga TV

चक्रवाती तूफान जवाद के कारण 95 ट्रेनें रद्द

चक्रवाती तूफान जवाद का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 95 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। चक्रवाती तूफान जवाद के दौरान 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार यह तूफान दिसंबर चार को ओडिशा और आंध्र के तट से टकरा सकता है। 

गुरु, 02 दिसम्बर 2021 - 04:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Cyclone Jawad, environment, Trains

Courtesy: Zee News Hindi

Cyclone Jawad

फोटो: Hindustan Times

आंध्र प्रदेश और ओडिशा पर मंडरा रहा चक्रवाती तूफान जवाद का खतरा

बंगाल की खाड़ी में काम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान जवाद का खतरा मंडराने लगा है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्री तटों के आसपास ना जाने की सलाह दी है। चक्रवाती तूफान जवाद के दिसंबर चार की सुबह तक आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट से टकराने की संभावना है। 

बुध, 01 दिसम्बर 2021 - 02:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: cyclone, Cyclone Jawad, IMD, environment

Courtesy: Amar Ujala News

Flood

फोटो: The Indian Express

आंध्र प्रदेश में बाढ़ का कहर, रेल और सड़क मार्गों से टूटा संपर्क

आंध्र प्रदेश में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। इससे अब आवागमन और यातायात भी काफी हद तक प्रभावित हुआ है। बाढ़ से राज्य के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों को जोड़ने वाले मुख्य रेल और सड़क मार्ग का संपर्क भी नवंबर 21 को टूट गया। कई इलाकों में सड़क के जलमग्न होने के कारण चेन्नई कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग 16 को भी बंद कर दिया गया है। भारी बाढ़ के कारण 17 ट्रेनों को भी रद्द करना पड़ा है। 

रवि, 21 नवंबर 2021 - 07:19 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Andhra Pradesh, Flood, environment

Courtesy: PTI

Schools Closed

फोटो: Careers360

प्रदूषण के कारण अगले आदेश तक बंद रहेंगे दिल्ली के सभी स्कूल

दिल्ली के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक के लिए बंद रहने का फैसला किया गया है। प्रदूषण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दिल्ली सरकार ने यह फैसला लिया है। इससे पहले नवंबर 14 को दिल्ली सरकार ने एक सप्ताह के लिए स्कूल बंद करने के आदेश दिए थे। हालांकि इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने के निर्देश दिए हैं। 

रवि, 21 नवंबर 2021 - 06:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: schools closed, Delhi, Air Pollution, environment

Courtesy: NDTV News

Cng Plant

फोटो: Solid Waste India

इंदौर में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा बायो सीएनजी प्लांट

देश के सबसे स्वच्छ शहर का चार बार खिताब हासिल कर चुके इंदौर में एशिया का सबसे बड़ा और कचरे से बना देश का पहला बायो सीएनजी गैस बनाने का प्लांट तैयार हो गया है। इसे बनाने में 150 करोड़ रुपये की लागत आई है। ये प्लांट 18 हजार लीटर सीएनजी और 100 टन खाद तैयार करने में सक्षम है। इस गैस से शहर की बसों को चलाया जाएगा। ये प्लांट स्थानीय नगर निगम की देखरेख में काम करेगा। 

शुक्र, 19 नवंबर 2021 - 04:40 PM / by रितिका

Tags: CNG, indore, Indore Municipal Corporation, environment

Courtesy: News 18 Hindi

Chennai rain

फोटोः News7todays

चेन्नई में मौसम विशेषज्ञों ने जारी की बाढ़ की चेतावनी

चेन्नई में भारी बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इसके कारण अधिकारियों द्वारा नवंबर 7 को बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। शहर में 2015 के बाद पहली बार इतनी भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बार मायलापुर में 226 मिमी, चेन्नई के शिवप्पु संभावम और अंबत्तूर में 205 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। लगातार बारिश के कारण ट्रेनों का संचालन भी बाधित हुआ है। 

सोम, 08 नवंबर 2021 - 11:25 AM / by Surbhi Shaw

Tags: Heavy Rain, Chennai, flood alert, environment

Courtesy: news nation tv

Rainfall

फोटो: The Indian Express

भारी बारिश की संभावना के बीच महाराष्ट्र के दो जिलों में येलो अलर्ट जारी

भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर मौसम विभाग ने नवंबर 8 के लिए महाराष्ट्र के दो जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर में कम दबाव, जबकि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक समुद्र से जुड़े राज्यों में नवंबर 11 तक बारिश के आसार हैं। 

रवि, 07 नवंबर 2021 - 04:15 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Maharashtra, IMD, environment, rainfall

Courtesy: Amar UJALA nEWS

Garry Rice

फोटो: The Wire

जलवायु परिवर्तन से निपटने की घोषणा के बाद आईएमएफ ने की भारत की सराहना

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के संचार विभाग के निदेशक गैरी राइस ने नवीनीकरण के कदमों की जरुरत को देखते हुए भारत द्वारा उठाए गए कदमों की प्रशंसा की है। हाल ही में हुए सीओपी शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने घोषणा की थी कि भारत 2070 में शून्य उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि इससे अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाएं भी कदम उठाने के लिए प्रेरित होंगी। भारत का ये कदम साहसिक है।

शुक्र, 05 नवंबर 2021 - 07:35 PM / by रितिका

Tags: IMF, International Monetary Fund, National, environment

Courtesy: ABP News