covid masks

फोटो: ANDINA

बेंगलुरु में बढ़े कोविड 19 के मामले, मास्क किया गया अनिवार्य

बेंगलुरु में कोविड 19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब स्थानीय निकाय ने सार्वजनिक स्थान पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए मार्शलों को जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। यहां अब 16 हजार से बढ़ाकर 20 हजार टेस्ट रोज किए जाएंगे। ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिका के मुताबिक यहां रोज 200 से अधिक मामले दर्ज हो रहे हैं। 

मंगल, 07 जून 2022 - 12:30 PM / by रितिका

Tags: Covid-19, COVID-19 outbreak, Fourth Wave, bengaluru

Courtesy: Zee News

Delhi Corona Update

फोटो: India TV News

दिल्ली में अप्रैल 27 को मिले कोविड के 1,367 नए मामले, एक की मौत

स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली ने अप्रैल 27 को 1,367 नए कोविड -19 मामले और एक मौत की सूचना दी। राष्ट्रीय राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,832 हो गई है। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 4.50 फीसदी दर्ज किया गया। बुलेटिन में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की संख्या 18,78,458 है और मरने वालों की संख्या 26,170 हो गई है। 

गुरु, 28 अप्रैल 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: delhi corona update, Death, Fourth Wave

Courtesy: Navbharat Times

Covid-19

फोटो: Froediert

कोविड -19: बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनज़र कर्नाटक में अनिवार्य हुआ मास्क पहनना

देश के कुछ हिस्सों में संक्रमण बढ़ने के कारण चौथी कोविड -19 लहर के डर के बीच, कर्नाटक सरकार ने सोमवार अप्रैल 25 को फेस मास्क पहनने और सामाजिक दूरी को अनिवार्य बनाए रखने का फैसला किया है। राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। सुधाकर ने संकेत दिया की कर्नाटक में कोरोना की चौथी लहर अगस्त में आ… read-more

मंगल, 26 अप्रैल 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Covid-19, Fourth Wave, Karnataka, masks, social distancing, MANDATORY

Courtesy: India.Com