बेंगलुरु में बढ़े कोविड 19 के मामले, मास्क किया गया अनिवार्य
बेंगलुरु में कोविड 19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब स्थानीय निकाय ने सार्वजनिक स्थान पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए मार्शलों को जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। यहां अब 16 हजार से बढ़ाकर 20 हजार टेस्ट रोज किए जाएंगे। ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिका के मुताबिक यहां रोज 200 से अधिक मामले दर्ज हो रहे हैं।