स्वस्थ्य व्यक्ति के लिए जल्द जारी होगी नई फूड गाइडलाइंस
लोगों को खाने और डाइट के संबंध में हैदराबाद स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन की डॉयरेक्टर आर हेमलता मिलकर देश की जनता के लिए फूड गाइडलाइन्स जारी हो रही है। नई गाइडलाइंस इस वर्ष के अंत तक आने की उम्मीद है, जिसमें छह महीने से लेकर 60 वर्ष के बुजुर्ग तक के खान पान संबंधित दिशानिर्देश दिए जाएंगे। इन दिशानिर्देशों को आसान तरीके से बनाया जा रहा है ताकि इसे समझना हर व्यक्ति के लिए संभव हो।
Tags: guidelines, Diet, healthy diet, health diet
Courtesy: TV9Hindi
मछली के सेवन से बढ़ सकती है उम्र
शरीर में अगर ओमेगा 3 फैटी ऑयल की कमी हो जाए तो इससे उम्र पांच साल कम हो सकती है। डेलीमेल यूके में हाल ही में प्रकाशित हुई एक स्टडी के मुताबिक स्मोकिंग करने से जीवन के चार साल कम होते हैं जबकि ओमेगा 3 ऑयल की कमी से जीवन के पांच साल कम हो जाते है। शरीर में 4-8% तक ओमेगा 3 ऑयल होना चाहिए। ये हार्ट के लिए अच्छा होता है। ऑयली मछली में इसकी भरपूर मात्रा होती है।
Tags: health care, Fish, omega 3, health diet
Courtesy: News 18 Hindi
खाली पेट इन चीजों का सेवन करने से हो सकता है नुकसान
सुबह खाली पेट कई पौष्टिक चीजों का सेवन करने से भी सेहत को बहुत सी दिक्क़ते हो सकती हैं।अमरूद का सेवन खाली पेट करने से पेट दर्द की समस्या हो सकती है। खाली पेट टमाटर का सेवन करने से पेट में जलन हो सकती है। सुबह दही खाने से एसिडीटी की समस्या होती है। खाली पेट सलाद खाने से भी बचें, क्योंकि इससे बेचैनी और उल्टी हो सकती है। खाली पेट चाय और कॉफी पीने से भी बचना चाहिए।
Tags: Diet, health diet, morning diet, health care
Courtesy: Live Hindustan
फलों के सेवन से करें ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या को दूर
ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें हड्डिया कमजोर हो जाती हैं। जिन लोगों को ऑस्टियोपोरोसिस है उन्हें अपनी डाइट में कुछ खास फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। सेब में मौजूद विटामिन सी और कैल्शियम से हड्डी मज़बूत रहती है। पपीता खाने से भी स्किन के साथ-साथ हड्डियों और इम्युनिटी को स्ट्रांग बना सकते हैं। अनानास में पोटैशियम, विटामिन ए और कैल्शियम की भरपूर मात्रा होने के कारण यह हड्डियों के लिए बेहद असरदार होता है।
Tags: Health Tips, Osteoporosis, health diet, Fitness
Courtesy: Abp live