खाली पेट इन चीजों का सेवन करने से हो सकता है नुकसान
सुबह खाली पेट कई पौष्टिक चीजों का सेवन करने से भी सेहत को बहुत सी दिक्क़ते हो सकती हैं।अमरूद का सेवन खाली पेट करने से पेट दर्द की समस्या हो सकती है। खाली पेट टमाटर का सेवन करने से पेट में जलन हो सकती है। सुबह दही खाने से एसिडीटी की समस्या होती है। खाली पेट सलाद खाने से भी बचें, क्योंकि इससे बेचैनी और उल्टी हो सकती है। खाली पेट चाय और कॉफी पीने से भी बचना चाहिए।