watermelon peel juice

फोटो: Navbharat Times

तरबूज के छिलके का जूस भी है फायदेमंद, होता है ये लाभ

गर्मियों के मौसम में तरबूज खाया जाता है मगर इसके छिलकों से बना जूस भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। मैग्नीशियम होने के कारण ये नींद बेहतर करने में लाभदायक होता है। बढ़ते वजन को रोकने के लिए भी तरबूज के छिलकों का जूस पिना चाहिए। ये मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। एंटीऑक्सीडेंट से युक्त ये जूस बालों और स्किन के लिए भी हेल्दी होता है। इसे पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है।

शनि, 11 जून 2022 - 04:35 PM / by रितिका

Tags: watermelon, health care, Health Tips, antioxidant

Courtesy: Zee News

ginger benefits

फोटो: The Indian Express

मोटापा कम करने के लिए करें अदरक और काला नमक का सेवन

अदरक और काला नमक साथ में खाने से पेट की समस्या से राहत मिलती है। इससे गैस की परेशानी दूर होती है। ये वजन कम करने में मददगार होता है क्योंकि ये मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है। अदरक एंटी एजिंग गुणों से भरपूर होती है। ये शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के साथ शरीर से टॉक्सिक मेटिरियल को बाहर निकालता है। ये डेड स्किन से छुटकारा देने में मददगार होता है।

शुक्र, 10 जून 2022 - 06:01 PM / by रितिका

Tags: health care, Weight Loss, Ginger, Health Tips

Courtesy: Zee News

kiwi

फोटो: News18

कीवी खाने से दूर होती हैं कई परेशानियां

कीवी खाने से शरीर में विटामिन सी की कमी दूर होती है। ये इम्यूनिटी मजबूत करने के साथ बीपी की समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार होती है। दिल की बीमारियो और डायबिटीज का खतरा भी नियमित तौर पर कीवी खाकर दूर होता है। ये त्वचा चमकदार बनाने के साथ झुर्रियां दूर करती है। ये गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होती है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में आयरन और फॉलिक एसिड होता है। 

मंगल, 31 मई 2022 - 03:20 PM / by रितिका

Tags: kiwi, health care, Health Tips, Digestion

Courtesy: Zee News

tea

फोटो: Lybrate

हेल्दी चाय बनाने के लिए चीनी की जगर इस्तेमाल करें ये चीजें

चाय में चीनी डालकर पीने से वजन के साथ शुगर लेवल बढ़ता है। चाय को मीठा बनाने के लिए चीनी के कई विकल्पों को चुना जा सकता है। नेचुरल स्वीटनर के तौर पर चाय में शहद डाला जा सकता है। चाय बनने के बाद इसे मिलाएं। वेट लॉस करने वालों को चाय में गुड़ डालकर पीना चाहिए, जो कि एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।  खजूर सिरप को चाय में मिलाकर पीया जा सकता है।

सोम, 23 मई 2022 - 04:45 PM / by रितिका

Tags: tea, health care, Health Tips

Courtesy: ABP Live

summer heat wave

फोटो: Indiatimes.com

लू के कहर से बचने के लिए सरकार ने दी अहम सलाह : दिल्ली

दिल्ली में गर्मी और लू से बचने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ सुझाव देते हुए घर में ही रहने की सलाह दी है। बाहर निकलते समय टोपी, तौलिया और छाते का इस्तेमाल करने को कहा है। सूती और हल्के रंग के कपड़े, पानी, लस्सी आदि का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी है। पानी युक्त फलों को खाने का सुझाव भी मंत्रालय ने दिया है। चाय, कॉफी और शराब का सेवन ना करना ही सेहत के लिए लाभकारी है।

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: summer, Summers, Health Tips, Health Ministry

Courtesy: Zee News

Summer

फोटो: Safety - LoveToKnow

गर्मियों में तापमान से बचाव करने के लिए अपनाएं आयुर्वेद के ये टिप्स

आयुर्वेद में गर्मियों से बचने के भी कुछ नुस्खे दिए गए हैं जिनका पालन कर बढ़ते तापमान के बाद भी सेहत का ख्याल रखा जा सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक फ्रिज की जगह मटके के पानी का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसका शरीर पर कोई साइडइफैक्ट नहीं होता है। गर्मियों में हल्का भोजन करना चाहिए, जिससे पेट को राहत मिलती है। इस दौरान पानी युक्त फलों का सेवन करना चाहिए।

मंगल, 29 मार्च 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: summer, Summers, Lifestyle tips, Health Tips

Courtesy: News Nation TV

Gulkand

फोटो: The Indian Express

गुलकंद है सेहत के लिए फायदेमंद, गर्मियों में देता है खास लाभ

गर्मियों के दौरान अगर गुलकंद का सेवन किया जाए तो ये शरीर को ठंडा रखने में मददगार होता है। इसे खाने से कब्ज, गैस, एसिडिटी, पेट दर्द जैसी समस्याएं दूर होती है। गर्मियों में मुंह के छालों से भी गुलकंद राहत देता है। धूप और उमस के कारण पसीना निकलने की परेशानी को दूर करने के लिए भी गुलकंद जरुर खाना चाहिए। ये आंखों के लिए भी फायदेमंद है। इसे खाने से आंखें फ्रेश और स्वस्थ्य रहती है।

सोम, 28 मार्च 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Health Tips, healthy tips, Health and Lifestyle, GULKAND

Courtesy: News 18 Hindi

Asafoetida

फोटो: TV9Bharatvarsh

पेट दर्द से लेकर सांस की समस्याओं को दूर करती है हींग

खाने की खूशबू और स्वाद बढ़ाने वाली हींग पेट की कई परेशानियों के लिए रामबाण है। एंटीबायोटिक, एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर हींग का इस्तेमाल पेट फूलने, सांस की समस्याओं से निजात पाने के लिए होता है। बच्चों को सर्दी होने पर इसका लेप लगाना लाभकारी है। हींग का सेवन करने से गैस, अपच जैसी परेशानियां दूर होती है। अदरक और हींग का सेवन करने से फैट कम होता है। हींग की मालिश करने से पेट दर्द दूर होता है।

सोम, 07 मार्च 2022 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: health care, Health Tips, healthy tips, Lifestyle tips

Courtesy: ABP Live

Diwali Diet

फोटोः Navbharat Times

दिवाली के अवसर पर अपने हेल्थ का रखें खास ध्यान

दिवाली के अवसर पर मज़े को बिना कम किए अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए मिठाई बनाने में मावे और चीनी के जगह नारियल का बुरादा, ड्राई फ्रूट और शहद का इस्तेमाल करें। आटे में जौ, रागी, कूटू जैसे आटे को मिलाकर पकवानों को हेल्दी बनाया जा सकता हैं। चाय-कॉफी और कोल्ड ड्रिंक की जगह नींबू पानी, नारियल पानी, फ्रूट जूस जैसी ड्रिंक्स का सेवन करें। साथ ही पैकेट बंद सामान का उपयोग उनकी एक्सपायरी डेट देख कर करें।

गुरु, 04 नवंबर 2021 - 04:35 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Diwali, diwali diet, Lifestyle news, Health Tips

Courtesy: News18 hindi

Fitness

फोटो: Empower Fitness

अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूर अपनाएं यह हेल्थ केयर टिप्स

कोरोना के दौर में स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम और कसरत अवश्य करें।  बाहर का खाना खाने से परहेज करें, क्योकि बाहर के खाने में सफाई का ध्यान नही रखा जाता है। दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पियें। शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए अपने खाने में हरी सब्जियों को शामिल करें।

सोम, 03 मई 2021 - 04:59 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: health care, healthy diet, Health Tips, daily routine

Courtesy: Sports Keeda News