Khadi Tiranga

फोटोः dainiksaveratimes.com

गांधी जयंती पर लगाया गया हाथ से बना खादी का तिरंगा: लेह

लेह की जनस्कार पहाड़ी पर अक्टूबर 2 यानि गांधी जयंती पर दुनिया के सबसे बड़े हाथ से बने खादी के तिरंगे झंडे को लगाया गया। तिरंगे का वजन 1400 किलोग्राम एवं लंबाई 225 फीट और चौड़ाई 125 फीट है। इसका अनावरण सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे और लद्दाख के लेफ्टिनेट गवर्नर आर के माथुर द्वारा किया गया। रिपोटर्स के अनुसार इस तिरंगे का निर्माण खादी विकास बोर्ड और मुंबई की एक प्रिंटिंग कंपनी ने साथ में किया है।

शनि, 02 अक्टूबर 2021 - 06:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: world largest khadi tiranga, Leh, Gandhi jayanti, india news

Courtesy: News Nation

PNG and CNG rate

फोटोः Navjivan

दिल्ली समेत कई जगहों पर सीएनजी और पीएनजी के दाम में हुई बढ़त

भारत सरकार द्वारा घरेलू रूप से उत्पादित प्राकृतिक गैस के दाम में बढ़त अक्टूबर 2 की सुबह 6 बजे से लागू की गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने अक्टूबर 1 को कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस के दाम में बढ़त की घोषणा की थी। दिल्ली में अब सीएनजी के दाम ₹47.48 प्रति किलोग्राम और पीएनजी का मूल्य ₹33.01 प्रति घन मीटर बढ़ गए है। साथ ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी ₹53.45 प्रति किलोग्राम और पीएनजी ₹32.86 प्रति घन मीटर हो गई है। 

शनि, 02 अक्टूबर 2021 - 04:10 PM / by Surbhi Shaw

Tags: CNG, PNG, prices hiked, india news

Courtesy: NDTV Hindi

piyali basak

फोटोः Navodaya Times

बिना ऑक्सीजन के हिमालय की धौलागिरी चोटी पर पहुंची 30 वर्षीय पीयाली

पश्चिम बंगाल की 30 वर्षीय पीयाली बसाक ने हिमालय की 8167 मीटर ऊंची धौलागिरी चोटी पर ब‍िना ऑक्सीजन के पहुंचकर इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज करवाया है। उन्होंने पिछले सितंबर 5 से धौलागिरी श्रृंखला पर चढ़ाई शुरू की थी। पीयाली चंदननगर के कन्हाईलाल प्राथमिक विद्या मंदिर में एक शिक्षिका है। इससे पहले साल 2019 में वह दुनिया की सबसे बड़ी पर्वत माउंट एवरेस्ट तक पहुंचने में सिर्फ 400 मीटर तक की दूरी तय नहीं कर पाई थी। 

शनि, 02 अक्टूबर 2021 - 02:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: piyali basak, Himalaya, dhaulagiri, india news

Courtesy: Aajtak News

military equipment

फोटोः India TV News

डीएसी ने दी सैन्य उपकरणों की खरीद को मंजूरी

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) द्वारा 13,165 करोड़ के सैन्य उपकरण की खरीद के लिए मंजूरी दे दी गई है। इसमें लगभग 11,486 करोड़ रुपये के सैन्य साजोसामान स्थानीय स्रोतों से खरीदे जाएंगे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार सैन्य उपकरण जैसे हेलिकॉप्टर्स के लिए लगभग 3,850 करोड़ रुपये एवं रॉकेट और गोला-बारूद के खरीद के लिए 4,962 करोड़ रुपये तक खर्च हो सकते हैं। 

गुरु, 30 सितंबर 2021 - 05:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: helicopters, military equipment, Rajnath Singh, india news

Courtesy: newsnationtv