quad meeting 2022

फोटो: Jagran Josh

चीन कराता है 95% अवैध फिशिंग, QUAD बैठक ने लिया लगाम कसने का फैसला

जापान में QUAD सम्मेलन का आयोजन हो रहा है, जिसमें जापान, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और भारत को हिस्सा लेना है। इस बैठक में मैरिटाइम सर्विलांस प्रोग्राम की शुरुआत होगी। इस प्रोगाम के जरिए चीन द्वारा इंडो पैसिफिक रीजन में की जा रही अवैध फिशिंग पर रोक लगाई जाएगी। चीन लंबे समय से घुसपैठ कर लगभग 95% फिशिंग को अंजाम दे रहा है। बता दें कि अवैध फिशिंग के कारण हर वर्ष 20 अरब डॉलर का नुकसान होता है।

मंगल, 24 मई 2022 - 05:30 PM / by रितिका

Tags: Quad Meeting, QUAD, Japan, India, China

Courtesy: News 18 Hindi

Joe Biden

फ़ोटो: Mint

जो बाइडन की चीन को चेतावनी कहा- ताइवान पर हमला किया तो करेंगे सैन्य हस्तक्षेप

जापान की राजधानी टोक्यो में क्वाड समिट से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जापान के प्रधानमंत्री  फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान बाइडन ने साफ कर दिया है कि ताइवान को चीनी आक्रमण से बचाने में अमेरिका मदद करेगा। बाइडन ने चेतावनी दी और कहा कि चीन खतरे से खेल रहा है। हम ताइवान में शांति और स्थिरता का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अमेरिका जापान और अन्य देशों के साथ दृढ़ता से खड़ा है।

सोम, 23 मई 2022 - 09:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Joe BIden, Japan, Taiwan, meeting, China

Courtesy: News18

PM Modi

फोटो: Twitter

क्वाड समिट में शामिल होने जापान पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी आज क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर जापान के टोक्यो शहर पहुंचे। प्रधानमंत्री के टोक्यो पहुँचने पर लोगों ने भारत माता की जय, वन्दे मातरम और 'भारत मां का शेर' के नारे लगाए। मोदी आज कॉर्पोरेट जगत के कई प्रमुख लोगों के साथ बैठके करेंगे। मई 24 को होने वाले क्वाड शिखर सम्मलेन में मोदी के साथ-साथ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन,  जापानी प्रधानमंत्री फुमियो… read-more

सोम, 23 मई 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: PM Narendra Modi, Japan, welcome, Quad Summit

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Flex Fuel Bike

फ़ोटो: Abp Live

होंडा भारत में जल्द लॉन्च करेगी पेट्रोल एथेनाल से चलने वाली बाइक्स

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने बहुत जल्द देश में नए फ्लैक्स फ्यूल इंजन वाली मोरटसाइकिल लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। जापान की इस कंपनी ने पहले ही ब्राजील के मार्केट में फ्लैक्स फ्यूल वाली मोटरसाइकिल की बिक्री शुरू कर दी है और अब कंपनी भारत में इसे लॉन्च करने वाली है। कंपनी बहुत जल्द भारत में कई सारी फ्लैक्स फ्यूल वाली बाइक्स लॉन्च करेगी जिन्हें पेट्रोल और इथेनॉल पर चलाया जा सकेगा।

रवि, 22 मई 2022 - 06:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Honda, Japan, flex Fuel, Ethenol

Courtesy: Zee News

Pm

फ़ोटो: The Indian Express

पीएम मोदी ने टोक्यो रवाना होने से पहले कहा- जापान के साथ विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक भागीदारी होगी मजबूत

पीएम मोदी मई 23 और 24 को जापान में आयोजित सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। क्वाड समिट के लिए रवाना होने से पहले मोदी ने कहा कि तोक्यो की मेरी यात्रा के दौरान मैं भारत-जापान विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से हमारी बातचीत को जारी रखने की उम्मीद करता हूं। उन्होंने कहा कि हम हिंद-प्रशांत क्षेत्र के घटनाक्रमों और आपसी हितों से जुड़े वैश्विक मुद्दों पर भी विचार साझा करेंगे।

रवि, 22 मई 2022 - 05:01 PM / by Pranjal Pandey

Tags: modi, QUAD, Japan, Tokyo

Courtesy: News18

PM MODI in Quad summit

फोटो: Moneycontrol

जापान में आयोजित तीसरे क्वाड समिट में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो में मई 24 को आयोजित होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ऑस्ट्रेलिया तथा जापान के प्रधानमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी भी शिरकत करेंगे। इस मौके पर हिंद प्रशांत क्षेत्र, पारस्परिक हित के वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने का मौका मिलेगा। पीएम मोदी इस यात्रा के दौरान 23 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिसमें वो जापानी सीईओ और भारतीय प्रवासियों से बातचीत करेंगे… read-more

रवि, 22 मई 2022 - 02:01 PM / by रितिका

Tags: PM Modi, Tokyo, Japan

Courtesy: NDTV News

ICBM

फोटो: PBS

उत्तर कोरिया ने प्रतिबंधित हथियार इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया

उत्तर कोरिया ने वर्ष 2017 के बाद पहली बार इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। जापानी अधिकारियों के अनुसार इस मिसाइल की मारक क्षमता 1,100 किलोमीटर है, जो उत्तर कोरिया से अमेरिका तक पहुंच सकता है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने इस टेस्ट की निंदा की है। यूएन ने 2017 में ऐसे परीक्षण के बाद उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाया था। दुनिया के कुछ ही देशों के पास… read-more

शुक्र, 25 मार्च 2022 - 07:00 PM / by Anand Mishra

Tags: North Korea, South Korea, Japan, Missile

Courtesy: BBC Hindi

Japan To Invest RS 3-2 Lakh Crore In India

फोटो: Satya Hindi

जापान अगले 5 वर्षों में भारत में 3.2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में कहा, जापान अगले 5 वर्षों में भारत में 3.2 लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा। दोनों पक्षों ने एक अलग स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी को मजबूत करने के अलावा, कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के विस्तार के लिए छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए। मोदी ने कहा, भारत-जापान संबंधों को गहरा करने से न केवल दोनों देशों को लाभ होगा, बल्कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र… read-more

रवि, 20 मार्च 2022 - 02:00 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Japan, PM Modi, PM Fumio Kishida, 14th india japan annual summit 2022

Courtesy: Republic World

Shoji Morimoto

फोटो: Gaijinhan

खुद को किराए पर देकर लाखों कमा रहा है ये आदमी: जापान

जापान में एक व्यक्ति शोजी मोरीमोटो ने खुद को किराए पर उपलब्ध कराया हुआ है। इसके जरिए वो हर रोज अच्छी कमाई कर रहे है। लोग उन्हें कुछ घंटों के लिए किराए पर लेकर जाते है और उनके साथ समय बीताते है। वो हर क्लाइंट से सात हजार रुपये चार्ज करते है, जिसमें ट्रैवल और फूड के चार्ज अलग होते है। दरअसल जापान में अकेलापन बड़ी समस्या है, जिस कारण लोग अकेलापन दूर करने के लिए ले जा रहे है।

मंगल, 11 जनवरी 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: Japan, loneliness, japanese

Courtesy: ABP Live

Fumio Kishida

फोटो: Al Jazeera

जापान में पीएम फुमियो किशिदा ने जनता से की एक्सट्रा दूध पीेने की अपील

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने जनता से एस्ट्रा दूध पीने की अपील की है क्योंकि सर्दियों के दौरान वहां  5000 टन दूध की बर्बादी की आशंका जताई गई है। इस बर्बादी को रोकने के लिए ही अतिरिक्त दूध पीने का अनुरोध किया जा रहा है। दरअसल यहां स्कूलों में दूध की खपत सबसे अधिक होती है और कोरोना के कारण स्कूल बंद रहने से खपत पर असर पड़ा है।

गुरु, 23 दिसम्बर 2021 - 11:30 AM / by रितिका

Tags: Fumio Kishida, PM Fumio Kishida, Japan, Save Milk

Courtesy: Zee News