Golden Demon Stinger

फोटो: Navbharat Times

गोल्डन रंग की मछली बनी आकर्षण का केंद्र: जापान

जापान के फुजीसावा शहर के एनोशिमा एक्वेरियम में दुर्लभ गोल्डन डेमॉन स्टिंगर मछली लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इन दिनों ये सोने जैसे गोल्डन कलर में दिख रही है, जिसे देखने के लिए काफी लोग आ रहे है। 25 सेंटीमीटर लंबी ये मछली सी गॉबलिन और डेविस स्टिंगर भी कहलाई जाती है। किसी तरह का खतरा होने पर ये मछली शरीर का रंग बदलने में सक्षम होती है।

बुध, 24 नवंबर 2021 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: Japan, Fish, AQUARIUM

Courtesy: Aajtak

Japan Train

फोटो: The Japan Times

एक मिनट लेट हुई ट्रेन ड्राइवर के कटे 36 रुपये, मांगा लाखो का मुआवजा

जापान में समय को बहुत प्राथमिकता दी जाती है। इसलिए वहां ट्रेन भी कभी लेट नहीं होती है, लेकिन जून 18, 2020 में ड्राइवर की गलती की वजह से ट्रेन एक मिनट लेट हो गई, जिसके लिए जापान रेलवे ने उसकी करीब 36 रुपये सैलरी काट ली। उसके बाद वो कोर्ट गया और उसने करीब 14.37 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। ड्राइवर ने ट्रेन लेट होने का कारण अचानक पेट में दर्द होने को बताया।

शुक्र, 12 नवंबर 2021 - 05:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Japan, train, Court, salary cut

Courtesy: Zee News

Yubari Melon

फोटो: The Independent

सोने से भी कई गुना ज्यादा महंगा बिकता है यह फल

आपने भारत मे बहुत से महंगे फल खायें होंगे। जिनकी कीमत हज़ारों रुपये भी होती है। लेकिन जापान में युबरी नाम के फल की कीमत सोने के भाव से भी कई गुना ज्यादा है। इसे 2019 में एक नीलामी के दौरान करीब 33,00,000 रुपये में बेचा गया था। यह बिल्कुल खरबूजे की तरह दिखाई देता है। इसका टेस्ट बहुत मीठा होता है और अंदर से नारंगी रंग का दिखाई देता है।

शनि, 06 नवंबर 2021 - 02:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: Japan, expensive fruit, gold, yubari

Courtesy: Zee News

Modi/kisida

फोटो: DNA

पीएम मोदी ने जापान के नए पीएम बनने पर फुमियो किशिदा को फोन पर दी बधाई

भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा को फोन पर बात कर जापान के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभालने पर बधाई दी है। विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों के बीच फोन पर लगभग 25 मिनट तक बात करने का विवरण दिया है। पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान जापान के नवनिर्वाचित पीएम फुमियो किशिदा को द्विपक्षीय शिविर बैठक के लिए जल्द ही भारत आने का आमंत्रण भी दिया है।

शनि, 09 अक्टूबर 2021 - 07:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: PM Narendra Modi, PM Fumio Kishida, Japan, Japan Prime Minister

Courtesy: India TV News

Fumio Kishida

फोटो: Zee News

पूर्व विदेश मंत्री रह चुके 'फुमिओ किशिदा' बने जापान के नए प्रधानमंत्री

जापान के पूर्व विदेश मंत्री 'फुमिओ किशिदा' को जापान की संसद द्वारा देश का नया प्रधानमंत्री चुना गया है। किशिदा को 'योशिहिदे सुगा' के इस्तीफा देने के बाद प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। दरअसल, कोरोना संक्रमण के बावजूद टोक्यो ओलंपिक का आयोजन करवाने पर 'योशिहिदे सुगा' ने लोकप्रियता में अपने लिए आई कमी के कारण एक वर्ष पद संभालने के बाद इस्तीफा दे दिया था। अब फुमियो पर सुगा के नेतृत्व में धूमिल छवि को सुधारने का दबाव होगा।

सोम, 04 अक्टूबर 2021 - 08:41 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Japan, Japan Prime Minister, PM Fumio Kishida, Yoshihide Suga

Courtesy: News18 Hindi

Japan Princess Mako

फोटो: People Magazine

एक आम नागरिक से शादी करेंगी जापान की राजकुमारी

जापान के राजा नारूहितों के भाई राजकुमार आकिशिनो की बेटी राजकुमारी माको ने एक आम नागरिक से शादी करने का फैसला किया है। राजकुमारी मेको और कोमुर एक दूसरे से काफी पहले से प्यार करते हैं। जानकारी के मुताबिक केई कोमुर ने 2013 में राजकुमारी को  शादी का प्रस्ताव भेजा था। हालांकि यह शादी कब होगी अभी इसका कोई खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल राजकुमारी माको अमेरिका में लॉ की पढ़ाई कर रही हैं। 

रवि, 05 सितंबर 2021 - 03:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Japan, Japan Princess, Human Interest stories, Love

Courtesy: News nation

Coronavirus

फोटोः AI Jazeera

ईरान और रूस में लगातार जारी है कोरोना का कहर

ईरान और रूस में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में ईरान में 655 लोगो की मौत हुई है और 41194 नए मामले सामने आए हैं। इसी तरह रूस में भी 806 लोगों की मौत समेत 20765 नए कोरोना मामले मिले। बढ़ते संक्रमण के पीछे कोरोना के डेल्टा वेरिएंट को कारण बताया जा रहा है। कोरोना मामलों को देखते हुए जापान सरकार ने भी आपात स्थिति को अगस्त 12 तक बढ़ा दिया हैं। 

मंगल, 17 अगस्त 2021 - 11:40 AM / by Surbhi Shaw

Tags: Iran, Russia, Coronavirus, Japan

Courtesy: Jagran News

Crimson Polaris

फोटो: Marine Insight

समुद्र में टूटकर बिखरा चार करोड़ किलो वजनी मालवाहक जहाज: जापान

उत्तरी जापान के हचिनोहे बंदरगाह में क्रिमसन पोलारिस नामक चार करोड़ किलो वजनी मालवाहक जहाज तट की मिट्टी से टकराकर दो हिस्सों में टूट गया। जहाज के टूटने के कारण उसमें से तेल का रिसाव जारी है, जो अब तक करीब 24 किलोमीटर तक फैल चुका है। हालांकि जहाज में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। फिलहाल जहाज में से हो रहे तेल के रिसाव को रोकने की कोशिश की जा रही है। 

शुक्र, 13 अगस्त 2021 - 05:50 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Crimson Polaris, Ship Broke, Japan, environment

Courtesy: Zee News Hindi

Cyclone

फोटो: Zee News

जापान में तूफान 'मिरिने लूम्स' तूफान का खौफ

जापान की राजधानी टोक्यो के पास चिबा राज्य में मिरिने तूफान ने तबाही मचाई हुई है। तूफान के कारण लोग जगह-जगह पर फंसे हुए हैं और 29000 लोगों को अपने अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया गया है। जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि उष्णकटिबंधीय तूफान 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पूर्व से उतर -पूर्व की ओर बढ़ रहा है। ये जानकारी राष्ट्रीय मीडिया ने प्रदान की है।

रवि, 08 अगस्त 2021 - 09:40 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: cyclone, Japan, environment, Japan Meteorological Agency

Courtesy: Dainik Jagran

Man in Tokyo attacked people by knife

फोटो: Telegraph India

महिलाओं से नफरत इतनी कि महिला को हंसता देख शख्स ने किया चाकू से हमला

जापान में महिलाओं से नफरत करने शख्स का एक अनोखा मामला सामने आया है। 36 वर्षीय इस शख्स का नाम Yusuke Tsushima है जिसने टोक्यो की एक लोकल ट्रेन में अपने बगल में बैठी महिला को हंसता देख लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। उसके इस हमले में 10 लोग घायल हो गए। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो महिलों से बेहद नफरत करता है, इसलिए उसने ऐसा किया। 

रवि, 08 अगस्त 2021 - 05:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Japan, viral news, Crime

Courtesy: Zee News India