Corona Virous

फोटो: Enavabharat

कोविड मामलों में बढ़ोत्तरी के मद्देनज़र सार्वजनिक स्थानों पर अनिवार्य किया गया मास्क: महाराष्ट्र

एक नए आदेश में कहा गया है कि महाराष्ट्र में कोविड -19 मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय ने फिर से सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क अनिवार्य कर दिया है। अब बसों, ट्रेनों, सिनेमा हॉल, सभागारों, अस्पतालों, कॉलेजों, स्कूलों और सभी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर अब मास्क लगाना अनिवार्य होगा। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार द्वारा यह निर्णय कोरोना मामलों में बढ़ोत्तरी के मद्देनज़र लिया गया है।  

शनि, 04 जून 2022 - 04:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: mask, Maharashtra Government, Coronavirus, mandate

Courtesy: Latestly News

maharashtra covid

फोटो: Mint

महाराष्ट्र में बढे़ कोरोना के मामले, सरकार ने दी मास्क पहनने की सलाह

महाराष्ट्र के पुणे शहर में B.A. 4 और B.A.5 के मामले मिले हैं। इन मामलों के सामने आने के बाद अब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने लोगों को मास्क पहने रखे की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में मामले बढ़ रहे हैं वहां लोग अधिक सतर्क रहें। राज्य सरकार ने अप्रैल में ही मास्क पहनने की अनिवार्यता को खत्म किया था। हालांकि बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच सरकार ने फिर से सतर्कता बढ़ा दी है। 

सोम, 30 मई 2022 - 09:20 AM / by रितिका

Tags: Maharashtra, Maharashtra Government, rajesh tope

Courtesy: News 18 Hindi

maharashtra nurses strike

फोटो: TV9 Bharatvarsh

नर्सों की अनिश्चितकालीन हुई हड़ताल : महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में सरकारी अस्पतालों में नर्सों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी है। राज्य की 15 हजार से अधिक नर्सों ने ये फैसला किया है। नर्सों की मांग है कि सरकार निजी एजेंसी के जरिए नर्सों की भर्ती कराने का फैसला रद्द करे। हड़ताल पर जाने से पहले महाराष्ट्र स्टेट नर्सेज एसोसिएशन ने दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया था। नर्सों का कहना है कि आउटसोर्स करने पर नर्सों का शोषण किया जाएगा।

शनि, 28 मई 2022 - 05:20 PM / by रितिका

Tags: Nurses, Nurses Strike, Maharashtra Government

Courtesy: News 18 Hindi

navneet rana

फोटो: India Today

सांसद नवनीत राणा को कोर्ट से नहीं मिली राहत

महाराष्ट्र के मुंबई में निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा हनुमान चालीसा विवाद मामले में गिरफ्तार होने के बाद दोनों की जमायत याचिका पर फैसला मई दो को सुनाया जाएगा। कोर्ट ने नवनीत राणा को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा था। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री पर हनुमान चालीसा का पाठ करने का सांसद नवनीत राणा ने ऐलान किया था, जिसके बाद उनपर राजद्रोह का मामला दर्ज हुआ।

रवि, 01 मई 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: hanuman chalisa, Navneet Rana, Maharashtra Government

Courtesy: ABP Live

Prisoner

फोटो: Navodaya Times

जेल में बंद कैदियों की होगी मदद, अब मिलेगा कम ब्याज दर पर लोन

महाराष्ट्र सरकार ने जेल में बंद कैदियों को पर्सनल लोन देने की योजना बनाई है जिसके तहत वो बिना किसी गारंटी के लोन ले सकेंगे। इस योजना की शुरुआत पुणे की यरवदा जेल में पायलेट प्रोजेक्ट के तहत की गई है जिसमें कैदियों को 50000 तक का लोन दिया जाएगा। हालांकि यह लोन जेल में कैदियों के द्वारा किए गए कामों को देखते हुए दिया जाएगा। जेल के कैदियों के लिए देश में पहली बार लोन की सुविधा शुरू हुई है।

गुरु, 31 मार्च 2022 - 10:40 AM / by आकाश तिवारी

Tags: LOANS & INTERESTS, Prisoners, Maharashtra Government

Courtesy: News18Hindi

BJP Minister Giris mahajan

फोटोः Loksatta

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष चुनाव का मामला, बीजेपी नेता ने दायर की याचिका

महाराष्ट्र बीजेपी नेता ने स्पीकर चुनाव के नियमों में संशोधन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। बीजेपी विधायक गिरीश दत्तात्रेय महाजन ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका खारिज करने को लेकर दायर याचिका में कहा गया है कि संशोधन मनमाना और असंवैधानिक है क्योंकि अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को नियुक्ति में फेर बदल किया गया है जिसके बाद इसलिए इसे रद्द किया जाना चाहिए।

रवि, 13 मार्च 2022 - 12:30 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Maharashtra Government, Supreme Court of India, Petitioner

Courtesy: Ndtv India

covid death

फोटो: ABC News

दो साल बाद महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड 19 संक्रमण के कारण कोई मौत दर्ज नहीं

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मार्च दो को बताया कि महाराष्ट्र में इस दिन कोविड 19 के कारण कोई भी मौत दर्ज नहीं हुई है। अप्रैल एक, 2022 के बाद ये पहला मौका है जब राज्य में कोविड 19 संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई है। टोपे ने कहा कि राज्य में मृत्यु दर 1.82 फीसदी रह गई है। मार्च दो को यहां 544 नए मामले दर्ज हुए, जबकि 1007 लोग कोविड 19 संक्रमण से स्वस्थ्य हुए है।

गुरु, 03 मार्च 2022 - 12:30 PM / by रितिका

Tags: Maharashtra, Maharashtra Government, covid 19

Courtesy: TV9Hindi

Nawab Malik

फोटो: Wikipedia

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक की बढ़ी मुश्किल, ईडी ने किया गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई अंडरवर्ल्ड गतिविधि से संबंधित धन शोधन के मामले में फरवरी 23 को महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीबी नेता नवाब मलिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से पूर्व ईडी ने 62 वर्षीय नवाब मलिक से पूछताछ की थी। इससे पूर्व ईडी ने फरवरी 15 को अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों, संपत्ति की अवैध खरीद फरोख्त और हवाला लेनदेन के मामले में छापेमारी कर नया मामला भी दर्ज किया था। ये गिरफ्तारी उसी मामले में हुई है।

बुध, 23 फ़रवरी 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: Enforcement Directorate, Nawab Malik, Maharashtra Government

Courtesy: ABP Live

Anna Hazare

फोटो: The Indian Express

महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ अन्ना हजारे ने टाला अनशन

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ अपने अनशन को स्थगित कर दिया है। अन्ना हजारे फरवरी 14 से सरकार की आबकारी नीति के खिलाफ प्रस्तावित भूख हड़ताल को सरकार से जवाब मिलने के बाद टाल दिया है। अन्ना सरकार द्वारा दुकानों और सुपरस्टोर में शराब बेचने के फैसले के खिलाफ अनशन करने का फैसला किया था। सरकार ने आश्वासन दिया का नीति लागू करने से पहले लोगों का भी मत लिया जाएगा।

सोम, 14 फ़रवरी 2022 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: Anna Hazare, Hunger Strike, Maharashtra Government

Courtesy: India TV

Omicron Threat Shirdi Sai Baba Temple To Remain Closed At Night

फोटो: The New Indian Express

ओमीक्रॉन के खतरे के बीच रात में बंद रहेगा शिरडी का साईं बाबा मंदिर

कोविड -19 के नए संस्करण 'ओमीक्रॉन' के मद्देनज़र, महाराष्ट्र सरकार ने रात में शिरडी साईं बाबा मंदिर बंद रखने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदिर भक्तों के लिए रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा और केवल दिन के समय सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक ही खुलेगा। शिरडी मंदिर को रात में बंद करने का निर्णय महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी नए कोविड दिशानिर्देशों के संबंध में लिया गया है।

रवि, 26 दिसम्बर 2021 - 03:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Maharashtra Government, omicron threat, shirdi sai baba temple

Courtesy: Times Now News