शिकागो: मन शांत रखने के लिए एक शख्स ने 365 दिन झील में लगाई छलांग
शिकागो के रहने वाले डैन ओकोनोर मन शांत रखने के लिए पिछले 365 दिनों से मिशिगन झील में छलांग लगा रहे हैं। कोरोना काल के दौरान मन को शांत रखने के लिए उन्होंने ये फैसला लिया। डैन ओकोनोर का कहना है की जब वो झील में छलांग लगाते हैं तो उन्हे लगता है की उन तक कोई आवाज नहीं पहुंच रही, जिससे उन्हे ध्यान लगाने में और मन शांत रखने में काफी मदद मिलती है।
Tags: Dan O'Connor, mental stress, Coronavirus, Health and Lifestyle
Courtesy: Zee News
महिलाओं में तनाव की वजह से बढ़ रहा है 21% तक हृदय रोग का खतरा: अध्ययन
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक महिलाओं में मानसिक तनाव की वजह से हृदय रोग के खतरे को 21 फीसदी अधिक तक बढ़ाने के लिए जिम्मेवार माना गया है। शोधकर्ताओं द्वारा महिलाओं पर 14 साल 7 महीने किये गए अध्ययन में कोरोनरी हृदय रोग के 12 फीसदी मामले पाए गए। इसकी वजह नौकरी में होने वाला तनाव, तनावपूर्ण जीवन की घटनाएं और सामाजिक तनाव को देखा गया है।
Tags: women health, Research Study, Heart Diseases, mental stress
Courtesy: down to earth news