Heatwave

फोटो: Jagran Images

दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा में जारी रहेगी हीटवेव; इन राज्यों में बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग ने जून 12 को कहा कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 2 दिनों तक भीषण लू चलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले 2 दिनों तक पश्चिमी प्रायद्वीपीय तट पर तेज बारिश हो सकती है। आने वाले 5 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

सोम, 13 जून 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: weather update, heatwave, Delhi, northwest india, MONSOON

Courtesy: Latestly News

Weather News Updates

फोटो: Zee News

मानसून के आगमन से दक्षिणी भाग में राहत, लू की चपेट में उत्तर भारत

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून जून 11 को कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों के साथ मुंबई पहुंचा। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पश्चिम मध्य भारत की ओर और उत्तर-पश्चिम भारत के बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने की स्थिति वर्तमान में अनुकूल है। दक्षिण-पश्चिम मानसून जून 12-13 तक कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पश्चिम मध्य भारत की ओर बढ़ सकता है। दिल्ली में अभी गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। शनिवार को दिल्ली का तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया… read-more

रवि, 12 जून 2022 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: weather update, MONSOON, Delhi, heatwave

Courtesy: Punjab Kesari

Monsoon

फ़ोटो: Herald Goa

मुम्बई पहुँचा दक्षिण पश्चिम मानसून, 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने का अनुमान

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने राजधानी मुंबई और आसपास के अन्य इलाकों में दस्तक दे दी है। IMD ने इसकी पुष्टि की। विभाग ने कहा कि अगले 3-4 घंटों के दौरान ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और मुंबई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। साथ ही इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने का अनुमान है। गौरतलब है कि देश में वार्षिक बारिश में 70 प्रतिशत बारिश मानसूनी हवाओं से होती है।

शनि, 11 जून 2022 - 03:49 PM / by Pranjal Pandey

Tags: MONSOON, Mumbai, IMD, HEAVY RAINFALL (21524

Courtesy: News18

Weather

फ़ोटो: NDTV

दिल्ली में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दी बारिश की चेतावनी

दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कई हिस्सों में पहुंच चुका है। हालांकि, उत्तर भारत के लोगों को साल की पहली मानसून बारिश के लिए जून के अंत तक का इंतजार करना होगा। IMD ने जून 2 को दिल्ली में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। साथ ही मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में पश्चिम बंगाल में गरज के साथ भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

गुरु, 02 जून 2022 - 09:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: MONSOON, Kerala, Delhi, Heavy Rain

Courtesy: Jagran

Weather Forecast

फोटो: Hindia Khabar

इस मॉनसून में भारत में 103 फीसदी बारिश होगी: IMD

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि देश में इस मानसून के मौसम में पहले की तुलना में अधिक बारिश होगी। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, "इस मानसून सीजन में औसत बारिश लंबी अवधि के औसत का 103 फीसदी रहने की उम्मीद है।" वर्तमान मॉनसून सीजन के लिए अपडेटेड लॉन्ग रेंज फोरकास्ट जारी करते हुए महापात्र ने कहा, "देश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी और अच्छी तरह से वितरित वर्षा… read-more

मंगल, 31 मई 2022 - 05:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: IMD, rain, India, MONSOON

Courtesy: Navbharat Times

Monsoon

फ़ोटो: News18

केरल में कल पहुंच सकता है मानसून, अगले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अच्छी खबर दी है। मौसम विभाग की मानें तो, छह दिन रुकने के बाद, दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिणी श्रीलंका को कवर करते हुए केरल की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है। ऐसे में अगले दो दिनों तक केरल व लक्षद्वीप में भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने कहा कि ताजा मौसम संबंधी संकेतों के अनुसार दक्षिण अरब सागर के ऊपर निचले स्तरों में पछुआ हवाएं तेज और गहरी हो गई हैं। 

शनि, 28 मई 2022 - 06:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: MONSOON, rain, IMD

Courtesy: Navbharat Times

Monsoon In Kerala

फोटो: India TV News

अगले दो-तीन दिनों में केरल पहुंच सकता है मॉनसून: आईएमडी

दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले दो से तीन दिनों के दौरान केरल पहुंचने की उम्मीद है। मानसून दक्षिण पश्चिम मॉनसून दक्षिण अरब सागर और लक्षद्वीप के कुछ भागों में आगे बढ़ा है। बीते 24 घंटों में, केरल तट और दक्षिण-पूर्व अरब सागर में बादल छाये रहे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वैज्ञानिक आर.के. जेनामणि ने बताया कि बारिश की वजह से भारत के अधिकांश राज्यों में तापमान फिलहाल सामान्य और सामान्य से नीचे… read-more

शनि, 28 मई 2022 - 11:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: MONSOON, reach, Kerala

Courtesy: Live Hindustan

Kerala

फोटो: Jagran Images

केरल में 27 मई को मॉनसून की संभावना, मौसमी बारिश सामान्य रहने की उम्मीद: आईएमडी

भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि केरल में मानसून की शुरुआत मई 27 को होने की उम्मीद है, साथ ही मौसमी बारिश सामान्य रहने की संभावना है। आईएमडी ने कहा "मौसमी मानसून वर्षा सामान्य रहने के साथ 99 प्रतिशत वर्षा की उम्मीद है।" अगले 5 दिनों में, कोंकण और गोवा क्षेत्र और राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। इसके साथ ही राज्य के अन्य हिस्सों में भी हल्की बारिश हो… read-more

गुरु, 26 मई 2022 - 03:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: MONSOON, Kerala, IMD

Courtesy: One India

MONSOON

फोटो: The Daily Guardian

मुख्यमंत्री ने राज्य के कुछ हिस्सों में जारी किये भारी बारिश से संबंधित समस्याओं से निपटने के निर्देश: केरल

आईएमडी द्वारा केरल के चार जिलों में जारी रेड अलर्ट के बीच, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मई 18 को भूस्खलन, बाढ़, बारिश जैसी समस्याओं से निपटने के लिए कई दिशानिर्देश जारी किए। एक रिपोर्ट के अनुसार, सीएम विजयन ने संबंधित अधिकारियों को उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों से लोगों को निकालने के लिए राहत शिविर स्थापित करने, शिविरों में पानी, भोजन और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने और तैयारी के काम को पूरा करने के निर्देश दिए। 

गुरु, 19 मई 2022 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Chief Minister, issues instructions, MONSOON, heavy rains, Kerala

Courtesy: Navbharat Times

Weather Forecast

फोटो: Aajtak

दिल्ली में गरज चमक के साथ होगी बारिश; अंडमान और निकोबार में आया मॉनसून: आईएमडी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मई 16 को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आगे बढ़ गया है। आईएमडी के मुताबिक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडल स्तरों में दक्षिण-पश्चिमी हवाओं को मजबूत होने की वजह से वर्षा हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में गरज चमक के साथ छींटे पड़ने और आंधी चलने का अनुमान है।… read-more

मंगल, 17 मई 2022 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: National weather updates, MONSOON, Andaman and Nicobar Islands

Courtesy: Jagran News