Aligadh

फोटो: Latestly

नगर निकाय ने पारित किया अलीगढ़ के नाम परिवर्तन का प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश के एक और शहर अलीगढ़ का नाम जल्द ही बदला जा सकता है। अलीगढ़ के मेयर प्रशांत सिंघल ने नवंबर 7 को कहा कि अलीगढ़ का नाम बदलने का प्रस्ताव अलीगढ़ नगर निगम द्वारा पारित कर दिया गया है और अब इसे यूपी सरकार को भेजा जाएगा। अलीगढ़ के मेयर ने कहा, “कल एक बैठक में, अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ करने का प्रस्ताव पेश किया गया। सभी पार्षदों ने एक स्वर से इसका समर्थन किया"

बुध, 08 नवंबर 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Proposal, change name, Aligarh, passed, municipal corporation

Courtesy: Udaipur Kiran

Supreme Court,municipal corporation

फोटो: NewsExpress

सुप्रीम कोर्ट ने बुल्डोजर पर कार्रवाई से किया इंकार

उत्तर प्रदेश में बुलडोजर मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इसपर अंतरिम रोक लगाने से इंकार कर दिया है। कोर्ट का कहना है कि तोड़फोड़ रोकने से संबधित किसी आदेश को जारी नहीं किया जाएगा। कोर्ट ने साफ किया है ऐसा करने से नगर निगमों के अधिकारों का हनन होगा। इस मामले में अगली सुनवाई अगस्त 10 को होगी। मामले में सभी पक्ष अगस्त आठ तक अपना पक्ष रख सकते है।

बुध, 13 जुलाई 2022 - 07:15 PM / by रितिका

Tags: Supreme Court, municipal corporation, Uttar Pradesh

Courtesy: ndtv.in

encroachment jahangirpuri

फोटो: The Times of India

जहांगीरपुरी में निगम चलाएगा अवैध निर्माणों पर बुलडोजर

राजधानी दिल्ली में जहांगीरपुरी इलाके में उत्तरी दिल्ली नगर निगम अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करेगा। निगम अप्रैल 20-21 को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा। निगम द्वारा इस अभियान को सफल बनाने और ऐहतियात के तौर पर दिल्ली पुलिस के 400 जवानों को तैनात किया गया है। हाल ही में हनुमान जयंती के मौके पर जहांगीरपुरी में हिंसा हुई थी। इसके बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। अतिक्रमण को लेकर भी निशाना साधा गया है।

बुध, 20 अप्रैल 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: Delhi MCD, municipal corporation, encroachment, Encroachment Drive

Courtesy: ABP Live

Ganesh utsav

फोटो: Nistha dhawani

गणेश उत्सव को देखते हुए मुंबई में लागू होगी धारा 144

महाराष्ट्र सरकार ने गणेश उत्सव के कारण कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सितंबर नौ को मुंबई में धारा 144 लगा दी है। मुुंबई पुलिस कमिश्नर के आदेशानुसार मुंबई में सितंबर 10 और 19 तक धारा 144 लाागू रहेेेगी। इस दौरान गणेश जी की प्रतिमाओं का आँँनलाइन दर्शन किया जा सकेेेगा, और पंंडालों में जाने की मनाही होगी। बता दें इससेे पहले केरल मेंं ओणम के दौरान संंक्रमण तेेेजी से फैला था।

गुरु, 09 सितंबर 2021 - 07:45 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Mumbai Police, municipal corporation, Maharashtra Government, Covid-19

Courtesy: India.Com

Seikh Basha

फोटो: News Nation Tv

आंध्र प्रदेश में नगरपालिका का चेयरमैन बना सब्जी बेचने वाला शेख बाशा

आंध्र प्रदेश में शेख बाशा नाम के व्यक्ति की किस्मत चमकी और वह नगरपालिका का चेयरमैन बन गया। इस व्यक्ति के पास डिग्री है मगर जीवनयापन के लिए सब्जी बेचा करते थे। आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव हुआ जिसमें वाईएसआर कांग्रेस ने राज्य में 86 नगरपालिकाओं में से 84 पर कब्जा किया। चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी ने बासा को रायचोटी नगरपालिका चुनाव में काउंसिलर का टिकट दिया व मुख्यमंत्री के प्रोत्साहन से उसे जीत भी मिली जिसके बाद शेख बासा को… read-more

शुक्र, 19 मार्च 2021 - 03:54 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Andhra Pradesh, Elections, municipal corporation, vegetable seller, chairman

Courtesy: Live Hindustan

Indore municipal corporation work is number one in country

फोटो: Naiduniya

म्यूनिसिपल परफॉरमेंस इंडेक्स 2020 में इंदौर नगर निगम को मिला देश में पहला स्थान

आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जारी नगर निगम प्रदर्शन सूचकांक में इंदौर नगर निगम के काम को देश में पहला स्थान और भोपाल नगर निगम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं इंदौर को रहने लायक शहरों की सूचि में सरल जीवन सूचकांक के तहत 9वां स्थान मिला है, जो पिछले वर्ष 8वें स्थान पर था। इस पर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि शहर की जनता, जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारी के सहयोग की वजह से इंदौर के पिछले चार सालों में नंबर 1 पर आ रहा है।

गुरु, 04 मार्च 2021 - 05:20 PM / by Shruti

Tags: Municipal Performance Index 2020, indore, municipal corporation, Madhya Pradesh

Courtesy: Nai Duniya News

aandrapradesh
आँध्रप्रदेश: नगरपालिका ने कूड़ा ना देने वालों के लिए बनायी एक अनोखी रणनीति

आँध्रप्रदेश की काकीनाडा नगरपालिका कर्मियों ने कूड़ा न देने वालों के लिए एक रणनीति बनाई है जिसके अंतर्गत सड़क पर कूड़ा फेकने वालों को रिटर्न गिफ्ट दिया जायेगा। नगरपालिका आयुक्त स्वप्रिल दिनाकर पुंडकर का कहना है कि ऐसे लोग बार-बार समझाने के बावजूद कहीं भी कूड़ा फेंक देते हैं, जो शहर में जलभराव का बड़ा कारण है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोगों को कई बार संदेश दिया गया है कि वे कूड़े को सही तरीके से नगरपालिका कर्मियों को सौंपे, लेकिन तमाम लोग मानते… read-more

शनि, 07 नवंबर 2020 - 05:32 PM / by vikas prakash

Tags: Clean & Clear, kakinada, municipal corporation, Andhra Pradesh

Courtesy: Ndtv Hindi