jennifer doudna

फोटोः C&EN - American Chemical Society

नोबेल पुरस्कार विजेता ने विकसित किया पांच मिनट में कोविड टेस्ट रिपोर्ट देने वाला किट

अमेरिकी बायो केमिस्ट जेनिफर डोडना ने जीन-एडिटिंग टेक्नोलॉजी और मोबाइल कैमरा के इस्तेमाल से एक ऐसा क्विक कोविड टेस्ट किट विकसित किया है जो पांच मिनट में सैंपल में कोरोनावायरस की संख्या बताता है। जेनिफर ने इस कोविड टेस्ट किट में जिस CRISPR एडिटिंग टूल का इस्तेमाल किया है उसके लिए उन्हें इस वर्ष केमिस्ट्री में नोबेल पुरुस्कार दिया गया था। टेस्ट के दौरान यह टूल ऐसे खास RNA का पता लगाता है जिस पर मोबाइल कैमरे से निकलने वाली लेज़र के इस्तेमाल से… read-more

मंगल, 08 दिसम्बर 2020 - 05:54 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Jennifer Doudna, Nobel Prize, Quick Testing Kit, Mobile camera

Courtesy: DAINIK BHASKAR

Nobel Prize 2020

फोटो: Newsd.in

Nobel Prize 2020: नए नीलामी प्रारूपों को खोजने के लिए मिला पॉल आर और रोबर्ट विल्सन को नोबेल पुरस्कार

नोबेल पुरस्कार 2020 के अर्थशास्त्र में पुरस्कार के लिए पॉल आर मिल्ग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया है। नीलामी के सिद्धांतो एवं नीलामी के प्रारूपों का आविष्कार करने के हेतु यह पुरूस्कार पॉल आर मिल्ग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को दिया जाएगा। नोबेल पुरस्कार के तहत दोनों को ही एक करोड़ क्रोना अर्थात करीब 11 लाख अमेरिकी डॉलर से भी सम्मानित किया जाएगा।

सोम, 12 अक्टूबर 2020 - 04:53 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Nobel Prize, Paul R Milgrom, Robert B Wilson

Courtesy: JAGRAN

Louise Gluck

फोटो: The Guardian

Nobel Prize 2020: साहित्य के लिए लुईस ग्लक को किया गया नोबेल पुरूस्कार से सम्मानित

नोबेल पुरूस्कार 2020 के साहित्य क्षेत्र के लिए अमेरिका की कवियित्री लुईस ग्लक को नोबेल पुरुस्कार प्रदान किया गया है। स्टॉकहोम में अक्टूबर 8 को स्वीडिश एकेडमी के सचिव मैट्स ने यह पुरूस्कार देने का एलान किया है। यह पुरूस्कार लुईस ग्लक को उनकी काव्यात्मक आवाज़ के लिए दिया गया है। नोबेल पुरूस्कार के तहत उनको स्वर्ण पदक और एक करोड़ स्वीडिश क्रोना (8.20 करोड़ रुपये) से सम्मानित किया जाएगा।

गुरु, 08 अक्टूबर 2020 - 06:32 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Nobel Prize, Louise Glück, Nobel Prize Literature Award

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

Nobel Prize 2020

फोटो: Inside Science

जीनोम एडिटिंग' का तरीका खोजने के लिए इन वैज्ञानिको को मिला नोबेल पुरूस्कार

रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) क्षेत्र के लिए अक्टूबर 7 को नोबेल पुरूस्कार 2020 की घोषणा की गई है। 'जीनोम एडिटिंग' का तरीका खोजने के लिए इमैनुअल शार्पेंची और जेनफिर डाउडना को नोबेल पुरूस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन नोबेल पुरुस्कारों का ऐलान 'स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज पैनल' ने किया है। नोबेल पुरूस्कार के तहत इन्हे स्वर्ण पदक और एक करोड़ स्वीडिश क्रोना (करीब 8.20 करोड़ रूपये) दिए जाएंगे।

बुध, 07 अक्टूबर 2020 - 05:04 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Nobel Prize, Nobel Prize Chemistry Award, Emanuelle Charpentier, Jennifer Doudna

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

Physics Nobel Prize

फोटो: Twitter

अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को ब्लैक होल' की खोज करने के लिए मिला नोबेल पुरूस्कार

फिजिक्स क्षेत्र के लिए अक्टूबर 6 को नोबेल पुरूस्कार की घोषणा की गई है। 'ब्लैक होल' की खोज करने के लिए अमेरिका के रोजर पेनरोसे, रीनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया घेज को पुरूस्कार के लिए चुना गया। नोबेल पुरूस्कार समिति के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट 'द नोबेल प्राइज' ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, ''2020 का नोबेल प्राइज आधा रोजर… read-more

मंगल, 06 अक्टूबर 2020 - 08:35 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Nobel Prize, Physics Nobel Prize, Black Hole, Roger Penrose

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

Nobel Prize 2020

फोटो: US News & World Report

हेपेटाइटिस-सी वायरस की खोज करने के लिए वैज्ञानिकों को मिला नोबेल पुरूस्कार

नोबेल पुरुस्कार साल 2020 का अक्टूबर 5 को एलान कर दिया गया है। 'हेपेटाइटिस सी' वायरस की खोज करने लिए हार्वे जे अल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम राइस को नोबेल पुरूस्कार से सम्मानित किया गया है।  नोबेल पुरूस्कार समिति ने अपने ट्विटर अकाउंट 'Nobel Prize' पर ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। नोबेल पुरूस्कार समिति ने कहा कि यह हेपेटाइटिस सी वायरस दुनिया भर में सिरोसिस और यकृत कैंसर का कारण है।

सोम, 05 अक्टूबर 2020 - 05:29 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Nobel Prize, Nobel Prize Medicine Award, Hepatitis C

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

Donald Trump

फोटो: NBC News

UAE और इजरायल के बीच शांति समझौता करवाकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बने नोबल शांति पुरूस्कार के दावेदार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को, UAE और इजराइल के बीच शांति समझौता करवाने के लिए साल 2021 के नोबल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। ट्रंप का नॉमिनेशन नॉर्वे संसद के क्रिश्चियन ताइब्रिंग ने किया है। ताइब्रिंग ने बताया कि, "नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किए गए अन्य लोगों से ज्यादा ट्रंप ने देशों के बीच शांति स्थापित करने की कोशिशें की हैं।"

बुध, 09 सितंबर 2020 - 06:19 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Donald Trump, UAE-Israel, Nobel Prize

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR