Saudi Arab Prince

फोटो: The New York Times

सऊदी के प्रिंस ने कहा- कुरान ही है हमारा संविधान

सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने नेशनल टेलीविजन पर दिए अपने इंटरव्यू में कई अहम मुद्दों पर बात की है। उन्होंने यह भी कहा- 'कुरान ही हमारा संविधान है और ये आगे भी रहेगा, हमेशा के लिए'। कोराना महामारी के कारण सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था काफी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। लोग उम्मीद कर रहे थे कि अब इनकम टैक्स लगाया जाएगा लेकिन प्रिंस ने इन अटकलों से इनकार किया है।

गुरु, 29 अप्रैल 2021 - 12:54 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Saudi Prince Mohammed, Saudi Arabia, Holy Quran, Constitution

Courtesy: BBC Hindi

Ram And Sita

फोटो: Teahub

सऊदी अरब में स्टूडेंट्स को पढ़ाई जाएगी रामायण और महाभारत

शिक्षा क्षेत्र में तबदीली लाते हुए सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने विजन-2030 जारी कर दिया है। जिसके तहत वहां के स्टूडेंट्स को भारतीय संस्कृति और रामायण-महाभारत के पाठ पढ़ाये जाएंगे। इसका मकसद आने वाले पीढ़ी को दुनिया के अलग अलग देशों के तौर तरीकों और संस्कृति से परिचित कराना है। विजन-2030 के मुताबिक अरब में स्टूडेंट्स को अंग्रेजी भाषा में पढ़ना जरूरी कर दिया गया है।

शनि, 24 अप्रैल 2021 - 11:02 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Saudi Prince Mohammed, Saudi Arabia, Ramayana, Mahabharat

Courtesy: ZeeNews

Crude Oil

फोटो: ET Energy World.com

मई महीने से भारत सऊदी अरब से 35% कम करेगा कच्चे तेल की खरीद

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) और तीन अन्य रिफाइनरी कंपनियां मई महीने से सऊदी अरब से 35% कम कच्चे तेल की खरीद करेंगी, जिसमें 1.5 करोड़ बैरल के मासिक औसत की तुलना में सिर्फ 65% की खरीद की जाएगी। जिसमें भारतीय रिफाइनरी कंपनियां कच्चे तेल की खरीद में विविधीकरण के लिए पश्चिम एशिया के बाहर से आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के तहत गुयाना से लेकर नॉर्वे से नया कच्चा तेल ख़रीदेगीं। इसके अलावा हाजिर निविदा निकाल कर पश्चिम अफ्रीका,… read-more

बुध, 07 अप्रैल 2021 - 07:52 PM / by Shruti

Tags: INDIAN OIL CORPORATION, Saudi Arabia, Crude Oil, Economy

Courtesy: The Print News

Houthis

फोटो: Middle East Eye

सऊदी अरब: प्रोजेक्टाइल हमले के बाद तेल टर्मिनल में लगी भीषण आग

प्रोजेक्टाइल हमले के बाद यमन में रियाद के नेतृत्व वाले दक्षिणी सऊदी अरब में एक तेल टर्मिनल पर आग लग गई। हूती विद्रोहियों पर आरोप लगाते हुए अरब मंत्रालय ने बताया कि सऊदी अरब द्वारा शांति बहाली को लेकर हुई बातचीत के बाद भी यह हमला हुआ। अभी तक इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आयी है। मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में इसे सिर्फ अरब पर हमला नही बल्कि विश्व अर्थव्यवस्था और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर हमला बताया है।

शुक्र, 26 मार्च 2021 - 06:02 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Saudi Arabia, oil terminal, messive fire, Attack

Courtesy: Jagran News

Arab Couple

फोटो: Iblagh

सऊदी अरब: पाकिस्तान समेत चार देशों की महिलाओं से शादी पर लगाई रोक

पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक सऊदी अरब ने नए सख्त नियम लागू किये हैं। जिसके अनुसार पुरुष को पाकिस्तान, म्यामांर, चाड और बांग्लादेश की महिलाओं से शादी करने पर रोक लगा दी गयी है। अब इन देशों की महिलाओं से शादी से पहले ऑफिशियल चैनलों के माध्यम से सरकार की अनुमति लेनी होगी। बता दें, नए नियमों में तलाकशुदा पुरुष तलाक के छह महीने बाद ही शादी के लिए एप्लाई कर पायेगा यदि आवेदक शादीशुदा है तो उसे मेडिकल रिपोर्ट देनी होगी कि उसकी पत्नी विकलांग या फिर… read-more

शनि, 20 मार्च 2021 - 07:38 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Saudi Arabia, Pakistan, Marriage, New Policy

Courtesy: Abp Live

Sanjeev Sharma

फोटो: Aaj Tak

सऊदी अरब में हिमाचल के संजीव को मुस्लिम बताकर दफनाया, हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के संजीव कुमार की मौत सऊदी अरब में हो गई थी। संजीव की मौत के बाद उनका शव सऊदी अरब से वापस भारत न भेजकर वहीं मुस्लिम जानकर दफना दिया गया। सऊदी सरकार द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र में उनका नाम संजीव शर्मा पर धर्म के आगे इस्लाम लिखा हुआ है। परिजनों ने संजीव के शव को वापस लाने की मांग की है ताकि हिन्दू रीति रिवाज के साथ उसका अंतिम संस्कार कर सकें। दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस ने मामले में विदेश मंत्रालय से रिपोर्ट मांगी है।

बुध, 17 मार्च 2021 - 08:36 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Saudi Arabia, himanchal pradesh, Dehli High Court

Courtesy: India Tv

Crude Oil

फोटो: BBC

सऊदी अरब के तेल भंडारों पर हूथी विद्रोहियों का हमला, पड़ेगा भारत की अर्थव्यवस्था पर असर

यमन में ईरान समर्थित हूथी विद्रोहियों द्वारा मार्च 7 को सऊदी अरब के तेल भंडारों में हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल का दाम लगभग तीन प्रतिशत बढ़ कर 71.37 डॉलर प्रति बैरल तक जा पहुँचा है। जिसके वजह से भारत के अर्थव्यवस्था पर इसका असर पड़ेगा जो काफी हद तक तेल के आयात पर निर्भर करता है। रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार बाज़ार में कच्चे तेल की क़ीमत में हर 10 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी से भारत का आयात बिल कई गुना बढ़… read-more

बुध, 10 मार्च 2021 - 09:00 AM / by Shruti

Tags: Indian Economy, Saudi Arabia, Attack on Oil site, Crude Oil

Courtesy: BBC NEWS

Sandeep Mother

फोटो: Aaj Tak

सऊदी अरब की अदालत ने मांगा 'पैर के बदले पैर' या 10 लाख रुपये

पंजाब के मोगा जिले का संदीप सिंह 2017 में नौकरी के लिए सऊदी अरब गया था। लेकिन वहां जाने के एक महीने बाद ही उसका जम्मू-कश्मीर के एक युवक के साथ एक्सीडेंट हो गया। जिसमें जम्मू-कश्मीर के युवक की दोनों टांगे चली गईं। अदालत ने कुछ दिन पहले यह फैसला सुनाया था कि या तो यह नौजवान टांग के बदले टांग दे या फिर 50 हजार सऊदी रयाल दे। प्रवासी भारतीयों के सहयोग से 10 लाख रुपये का चेक जम्मू-कश्मीर के पीड़ित के परिजनों को सौंप दिया गया। जिससे अब संदीप की… read-more

सोम, 08 फ़रवरी 2021 - 06:14 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Saudi Arabia, Court, Sandeep Singh

Courtesy: Aajtak news

Saudi Arabian aeroplane

फ़ोटो: Getty Images

सऊदी अरब का बड़ा फैसला, भारत-पाकिस्तान समेत 20 देशों की विमान सेवा को किया निलंबित

सऊदी अरब ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र पाकिस्तान समेत 20 देशों से हवाई यातायात को स्थगित कर दिया है। केवल देश में वहीं लोग प्रवेश कर पाएंगे जो नागरिक, डिप्लोमेट, डॉक्टर व उनके परिजन हैं। सऊदी में कोरोना के बढ़ते मामलों को काबू करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। जिन देशों में आने वाले नागरिकों पर बैन लगाया है, उनमें पाक के अलावा संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी, अमेरिका, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्त्र, फ्रांस, लेबनान, अर्जेंटीना,… read-more

गुरु, 04 फ़रवरी 2021 - 05:00 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Saudi Arabia, Foreign Ministry, Coronavirus

Courtesy: Jagran News

OIC

Photo: Dawn

कश्मीर एजेंडे पर पाकिस्तान को लगा सबसे तगड़ा झटका: OIC में कश्मीर एजेंडा शामिल नहीं

नाइजर के नियामे शहर में ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन की नवंबर 28 को मीटिंग हुई। यहाँ पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इस्लामोफोबिया और कश्मीर के जरिए भारत को घेरने की साजिश रची थी जो नाकाम रही। कुरैशी कश्मीर को OIC के एजेंडे में शामिल नहीं करा पाए। ‘द डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब के वीटो पॉवर के कारण पाकिस्तान अपने मुद्दे को OIC में शामिल नहीं करा पा रहा है। ऑर्गनाइजेशन ने अपनी थीम ‘आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता, शांति और… read-more

रवि, 29 नवंबर 2020 - 11:49 PM / by नृपेन्द्र मिश्रा

Tags: OIC, Organization of Islamic Countries, Pakistan, Saudi Arabia

Courtesy: Dainik Jagran