Shoaib Akhtar

फोटो: Republic World

साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया को मिली हार पर शोएब अख्तर ने कही बड़ी बात

भारत को साउथ अफ्रीका दौरे पर मिली टेस्ट और एकदिवसीय सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम की आलोचलना हो रही है। भारतीय टीम को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। अब पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा कि मैं टीम में दरार देख सकता हूं। अहम बात ये है कि टीम को कैसे संभाला जाताा है। मुझे नहीं लगाता कि कोहली कप्तानी छोड़ना चाहते थे। उनके लिए ऐसे हालात बनाए गए कि उन्हें कमान छोड़नी पड़ी।

मंगल, 25 जनवरी 2022 - 12:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, South Africa, Shoaib Akhtar, Youtube

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Ind vs Sa

फोटो: Amar Uajala

तीसरे एकदिवसीय मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 4 रन से हराया

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जनवरी 23 को खेले गए तीसरे एकदिवसीय मैच को साउथ अफ्रीका ने 4 रन से जीत लिया है। तीन मैचों की सीरीज में अफ्रीका ने 3-0 से कब्ज़ा जमा लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ ने क्विंटन डिकॉक के 124 और रासी-वान-डर-डुसै के 52 रनो के दम पर 286 रन बनाए। लक्ष्य पीछा करने उतरा भारत विराट कोहली के 65 और शिखर धवन के 61 रनो की पारी के बावजूद यह मैच नही जीत सका।

सोम, 24 जनवरी 2022 - 11:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, South Africa, ODI series, Test Series

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Ind vs Sa

फोटो: Cricket Addictor

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा एकदिवसीय मैच

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा एकदिवसीय मुकाबला जनवरी 23 को केपटाउन में जाएगा। सीरीज गंवाने के बाद भारत इस मुकाबले में अपने वर्चस्व को बचाने के लिए उतरेगा। हालांकि पिछले दोनों मैचों में मिडिल आर्डर के खराब प्रदर्शन के बाद भारत के लिए यह मैच भी आसान नहीं रहेगा। हालांकि इस मुकाबले में भारतीय टीम में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। यह मुकाबला दोपहर 2 बजे स्टार स्पोर्ट्स पर प्रसारित होगा।

रवि, 23 जनवरी 2022 - 11:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, South Africa, odi match, ODI series

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Ind vs Sa

फोटो: TV9 Bharatvarsh

दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हराया

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जनवरी 21 को खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच को साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से जीत लिया है। साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने कप्तान केएल राहुल के 55 और ऋषभ पंत के 85 रनो के दम पर 287 रन बनाए। डिकॉक के 78 और मलान के 91 रनो की बदौलत अफ्रीका ने इस मैच को आसानी से जीत लिया।

शनि, 22 जनवरी 2022 - 12:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, South Africa, KL Rahul, Rishabh Pant

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Ind vs Sa

फोटो: Cricket Addictor

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा एकदिवसीय मैच

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा एकदिवसीय मुकाबला जनवरी 21 को पार्ल में खेला जाएगा। पहला मैच हारने के बाद सीरीज में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में यह मैच जीतना होगा। हालांकि पिछले मैच में मिडिल आर्डर के खराब प्रदर्शन के बाद भारत के लिए यह मैच भी आसान नही रहेगा। साउथ अफ्रीका पहले ही तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। यह मुकाबला दोपहर 2 बजे स्टार स्पोर्ट्स पर प्रसारित होगा।

शुक्र, 21 जनवरी 2022 - 12:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, South Africa, tamba bavuma, Virat Kohli

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Ind vs Sa

फोटो: The Indian Express

पहले एकदिवसीय मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 31 रनो हराया

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जनवरी 19 को खेले गए पहले एकदिवसीय मैच को साउथ अफ्रीका ने 31 रनो से जीत लिया है। तीन मैचों की सीरीज में अफ्रीका 1-0 से आगे हो गई है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ ने कप्तान तेम्बा बावुमा के 110 और रासी-वान-डर-डुसै के 129 रनो के दम पर 296 रन बनाए। लक्ष्य पीछा करने उतरा भारत विराट कोहली के 51 और शिखर धवन के 79 रनो की पारी के बावजूद यह मैच नही जीत सका।

गुरु, 20 जनवरी 2022 - 11:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, South Africa, odi match, Virat Kohli

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Ind vs Sa

फोटो: NCR News

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जनवरी 19 को खेला जाएगा पहला वनडे मैच

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जनवरी 19 से तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज़ होने जा रहा है। टेस्ट सीरीज गवांने के बाद भारत वनडे सीरीज पर कब्ज़ा करना चाहेगी। अक्टूबर 2016 के बाद यह पहला वनडे मुकाबला होगा जब विराट कोहली बतौर खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे। इस सीरीज के लिए केएल राहुल को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। इसके अलावा टीम इंडिया के सामने प्लेइंग इलेवन में सामंजस्य बिठाने की चुनौती है। 

मंगल, 18 जनवरी 2022 - 11:20 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, South Africa, ODI series, Virat Kohli

Courtesy: Amar Ujala

Ind vs South Africa

फोटो: Amar ujala

भारत ने साउथ अफ्रीका को 45 रन से हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप का किया आगाज़

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप में जनवरी 15 को गयाना में खेले गए मैच को भारत ने 45 रनो से जीत लिया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने कप्तान यश ढुल के 82 रनो के दम पर 232 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम डेवाल्ड ब्रेविस के 65 रनो के बावजूद 187 रनो पर सिमट गई। भारत की ओर से विक्की ओस्तवाल ने 5 विकेट झटके।

रवि, 16 जनवरी 2022 - 12:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, South Africa, West Indies, vickey ostwal

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Under-19 world cup 2022

फोटो: Cricket Addictor

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का हुआ आगाज़, आज साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा भारत

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के 14वें सीज़न का आगाज़ वेस्टइंडीज में जनवरी 14 को हो गया है। भारत का पहला मुकाबला जनवरी 15 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा। यह शाम 7 बजे स्टार स्पोर्ट्स पर प्रसारित होगा। इस बार 16 टीमों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है, जिसके लिए चार ग्रुप बनाए गए हैं। भारत को ग्रुप बी में रखा गया है। भारत चार बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत चुका है।

शनि, 15 जनवरी 2022 - 11:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, South Africa, Under 19 World Cup, West Indies

Courtesy: Amar Ujala

Ind vs Sa

फोटो: NDTV

तीसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका की स्थिति मजबूत, जीत के लिए चाहिए 111 रन

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। इस मैच में साउथ अफ्रीका काफी मजबूत नजर आ रही है। 212 रनों के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अब उसे 111 रन की ज़रूरत है तो वहीं भारत को 8 विकेट की दरकार है। इससे पहले सुबह भारत के लिए ऋषभ पंत ने नाबाद 100 रनों की पारी खेली।

शुक्र, 14 जनवरी 2022 - 12:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, South Africa, Rishabh Pant, Century

Courtesy: TV9 Bharatvarsh