sputnik vaccine

फोटो: The Financial Express

सरकार का फैसला, बूस्टर डोज की तरह दी जाएगी स्पूतनिक वी

नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप के मुताबिक कोरोना की प्रिकॉशन डोज के तौर पर स्पूतनिक वी वैक्सीन ली जा सकेगी। स्पूतनिक वी वैक्सीन की तीसरी डोज सिर्फ उन लोगों को लगाई जाएगी जिन्हें पहले दो डोज भी स्पूतनिक वी वैक्सीन की लगाई गई है। वहीं स्पूतनिक वी वैक्सीन की दूसरी डोज के बाद बूस्टर डोज लिए जाने के अंतर को कम करने पर कोई फैसला सरकार ने अबतक नहीं किया है।

रवि, 01 मई 2022 - 12:01 PM / by रितिका

Tags: Covid-19, Sputnik-V, sputnik lite

Courtesy: ABP Live

Sputnik V

फोटो: Reuters

ओमिक्रॉन और XE वेरिएंट को लेकर रूस ने किया दावा, स्पुतनिक V और स्पुतनिक लाइट को बताया प्रभावी

कोविड 19 के ओमिक्रॉन और XE वेरिएंट पर स्पुतनिक V, स्पुतनिक लाइट और नेजल वैक्सीन को रूस ने प्रभावी बताया है। रूस के गमलेया सेंटर के चीफ प्रोफेसर अलेक्जेंडर गिंट्सबर्ग ने दावा किया कि, XE वेरिएंट BA.1 और BA.2 का संयुक्त रूप है। स्पुतनिक की दोनों वैक्सीन इसके खिलाफ प्रभावी है। गौरतलब है कि  XE वेरिएंट के मामले कुछ देशों में दिखे हैं, जिसके बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

रवि, 10 अप्रैल 2022 - 04:01 PM / by रितिका

Tags: Sputnik-V, Sputnik V, sputnik v vaccine, sputnik lite

Courtesy: AajTak News

Sputnik lite will be available in September

फोटो: Livemint

भारत को सितंबर तक मिल सकती है सिंगल डोज़ वाली स्पुतनिक लाइट वैक्सीन

सिंगल डोज वाली रूसी वैक्सीन स्पुतनिक लाइट सितंबर तक भारत को मिल सकती है। इसकी कीमत 750 रुपये होगी। भारत में वैक्सीन की किल्लत को दूर करने में ये मददगार साबित होगी। कंपनी ने इसके इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए भी कंपनी ने आवेदन कर दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्पुतनिक लाइट को रूस की गमालेया इंस्टीट्यूट ने RDIF के समर्थन के साथ तैयार किया है। फिलहाल भारत में रूस की स्पुतनिक वी इस्तेमाल की जा रही है।

शुक्र, 13 अगस्त 2021 - 10:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: Covid-19, Sputnik-V, sputnik lite, Covid Vaccine