ओमिक्रॉन और XE वेरिएंट को लेकर रूस ने किया दावा, स्पुतनिक V और स्पुतनिक लाइट को बताया प्रभावी
कोविड 19 के ओमिक्रॉन और XE वेरिएंट पर स्पुतनिक V, स्पुतनिक लाइट और नेजल वैक्सीन को रूस ने प्रभावी बताया है। रूस के गमलेया सेंटर के चीफ प्रोफेसर अलेक्जेंडर गिंट्सबर्ग ने दावा किया कि, XE वेरिएंट BA.1 और BA.2 का संयुक्त रूप है। स्पुतनिक की दोनों वैक्सीन इसके खिलाफ प्रभावी है। गौरतलब है कि XE वेरिएंट के मामले कुछ देशों में दिखे हैं, जिसके बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।