फोटो: The Financial Express
सरकार का फैसला, बूस्टर डोज की तरह दी जाएगी स्पूतनिक वी
नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप के मुताबिक कोरोना की प्रिकॉशन डोज के तौर पर स्पूतनिक वी वैक्सीन ली जा सकेगी। स्पूतनिक वी वैक्सीन की तीसरी डोज सिर्फ उन लोगों को लगाई जाएगी जिन्हें पहले दो डोज भी स्पूतनिक वी वैक्सीन की लगाई गई है। वहीं स्पूतनिक वी वैक्सीन की दूसरी डोज के बाद बूस्टर डोज लिए जाने के अंतर को कम करने पर कोई फैसला सरकार ने अबतक नहीं किया है।
Tags: Covid-19, Sputnik-V, sputnik lite
Courtesy: ABP Live
फोटो: Reuters
ओमिक्रॉन और XE वेरिएंट को लेकर रूस ने किया दावा, स्पुतनिक V और स्पुतनिक लाइट को बताया प्रभावी
कोविड 19 के ओमिक्रॉन और XE वेरिएंट पर स्पुतनिक V, स्पुतनिक लाइट और नेजल वैक्सीन को रूस ने प्रभावी बताया है। रूस के गमलेया सेंटर के चीफ प्रोफेसर अलेक्जेंडर गिंट्सबर्ग ने दावा किया कि, XE वेरिएंट BA.1 और BA.2 का संयुक्त रूप है। स्पुतनिक की दोनों वैक्सीन इसके खिलाफ प्रभावी है। गौरतलब है कि XE वेरिएंट के मामले कुछ देशों में दिखे हैं, जिसके बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
Tags: Sputnik-V, Sputnik V, sputnik v vaccine, sputnik lite
Courtesy: AajTak News
फोटो: Livemint
भारत को सितंबर तक मिल सकती है सिंगल डोज़ वाली स्पुतनिक लाइट वैक्सीन
सिंगल डोज वाली रूसी वैक्सीन स्पुतनिक लाइट सितंबर तक भारत को मिल सकती है। इसकी कीमत 750 रुपये होगी। भारत में वैक्सीन की किल्लत को दूर करने में ये मददगार साबित होगी। कंपनी ने इसके इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए भी कंपनी ने आवेदन कर दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्पुतनिक लाइट को रूस की गमालेया इंस्टीट्यूट ने RDIF के समर्थन के साथ तैयार किया है। फिलहाल भारत में रूस की स्पुतनिक वी इस्तेमाल की जा रही है।
Tags: Covid-19, Sputnik-V, sputnik lite, Covid Vaccine
Courtesy: TV9 Bharatvarsh News
फोटो: Navbharat
निजी अस्पतालों के लिए कीमतें हुई तय, कोवीशील्ड सबसे सस्ती और कोवैक्सीन सबसे महंगी
केंद्र सरकार ने निजी अस्पतालों के लिए वैक्सीनों की कीमतें तय कर दी हैं। वैक्सीन प्रोडक्शन कंपनियों की कीमतों के साथ 5 फीसदी जीएसटी और 150 रुपए सर्विस चार्ज जोड़कर निजी अस्पतालों के लिए वैक्सीनों की कीमतें तय की गई हैं। इसके मुताबिक कोवीशील्ड 780 रुपये, स्पुतनिक-वी 1145 रुपये और कोवैक्सीन 1410 रुपये में निजी अस्पतालों में उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने 44 करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर भी जारी किया है।
Tags: COVISHIELD, Covaxin, Sputnik-V, Mass vaccination
Courtesy: Bhaskar
फोटो: Business Standard
सीरम इंस्टीट्यूट को मिली स्पुतनिक-V बनाने की मंजूरी
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) को रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-V बनाने की मंज़ूरी मिल गई है। इससे पहले भारत में सिर्फ डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज स्पुतनिक-V वैक्सीन बना रही थी। अब सीरम इंस्टीट्यूट कोवीशील्ड के साथ स्पूतनिक-V वैक्सीन भी बनाएगा। सीरम इंस्टीट्यूट दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन बनाने वाली कंपनी है। दुनियाभर के 60% बच्चों को सीरम इंस्टीट्यूट की कोई न कोई वैक्सीन जरूर लगी है। सीरम इंस्टीट्यूट पोलियो, टिटनस, HIV, BCG, आर-हैपेटाइटिस-बी, खसरा और… read-more
Tags: Sputnik-V, Russian Corona Vaccine, Serum Institute of India, COVISHIELD
Courtesy: Bhaskar
फोटो: Forbes India
स्पुतनिक-V वैक्सीन का निर्माण कर सकती है सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया
रूस की कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-V के निर्माण के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से अनुमति मांगी है। फिलहाल भारत में स्पुतनिक-V का निर्माण डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज द्वारा किया जा रहा है। भारत में आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण प्रक्रिया के तहत अप्रैल 12 को स्पुतनिक-V को रजिस्टर्ड किया गया था। भारत में स्पुतनिक-V वैक्सीन का इस्तेमाल मई 14 से शुरू कर दिया गया था। बता दें ,स्पुतनिक-V की प्रभावकारिता 97.6 फीसदी है।
Tags: Serum Institute of India, Sputnik-V, Coronavirus, Covid-19
Courtesy: Abplive
फोटो: DNA India
जून 20 के बाद दिल्ली पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-वी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि रूसी कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-वी की पहली खेप राजधानी को जल्द मिलने वाली है। जून 20 के बाद यह वैक्सीन दिल्ली पहुंच जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि स्पुतनिक-वी का उत्पादन भारत में अगस्त में शुरू हो जाएगा। दिल्ली में पिछले 24 घण्टे में कोरोना संक्रमण के 946 नए मामले सामने आए हैं। राजधानी में अप्रैल 20 को कोरोना महामारी की शुरुआत से अबतक सबसे अधिक 28,395 कोरोना मामले दर्ज किये गए थे।
Tags: Delhi Corona, Sputnik-V, CM Arvind Kejriwal, Covid-19
Courtesy: News24
फोटो: Outlook Hindi
दिल्ली को मिलेगी रूस की स्पुतनिक कोरोना वैक्सीन
रूस की कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-V निर्माताओं और दिल्ली सरकार के बीच बातचीत हुई है। इस बैठक के बाद दिल्ली सरकार का कहना है कि वैक्सीन निर्माता दिल्ली को वैक्सीन देने के लिए तैयार है। फिलहाल दिल्ली को कितनी वैक्सीन मिलेगी इस पर चर्चा जारी है। इससे पहले अमेरिका की फाइजर ने दिल्ली को वैक्सीन देने से मना कर दिया था। उनका कहना था कि कंपनी सिर्फ केंद्र से वैक्सीन सप्लाई पर बात करेगी।
Tags: Coronavirus Vaccines, Delhi Government, Sputnik-V, Covid-19
Courtesy: Aajtak News
फोटो: Outlook India
अब हर साल भारत में बनेगी स्पूतनिक-V की 10 करोड़ डोज
रूस की कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-V की हर साल 10 करोड़ डोज भारत में बनाई जाएगी। भारत की सबसे बड़ी वैक्सीन और दवा कंपनी में से एक पैनेसिया बायोटेक ने रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड के साथ हाथ मिलाया है। रूस की वैक्सीन स्पूतनिक-V 14 से 18 साल से ऊपर के उम्र वालों को लगाई जा रही है। बता दें, एक रिपोर्ट में सामने आया है कि इस वैक्सीन की एफिसीएंसी रेट 91.6 प्रतिशत है।
Tags: Sputnik-V, Panacea Biotech, Russian Corona Vaccine, Coronavirus
Courtesy: News18
फोटो: The Indian Express
हैदराबाद पहुंची स्पुतनिक-वी वैक्सीन की दूसरी खेप
भारत में जल्द ही स्पुतनिक-वी वैक्सीन की सिंगल डोज वाला टीका उपलब्ध हो पाएगा। सेंट्रल ड्रग लेबोरटरी द्वारा मई 13 को इस टीके को मंजूरी दी गई है। वहीं मई 16 को स्पुतनिक-वी की दूसरी खेप भारत के हैदराबाद पहुंच गई है। रूस के वैज्ञानिकों के अनुसार यह वैक्सीन कोविड के नए स्ट्रेन के लिए भी कारगर है। भारत में इस साल स्पुतनिक-वी की 85 करोड़ डोज का निर्माण किया जाएगा।
Tags: Sputnik-V, Russian Corona Vaccine, Coronavirus, Covid-19
Courtesy: Abp Live