America To Rejoin Paris Agreement

Photo: National Geographic

बाइडेन ने पेरिस समझौते में दोबारा शामिल होने का दिया भरोसा

2017 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने  ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती से संबंधित पेरिस समझौते से बाहर आने की इच्छा जताई थी। नवंबर 4 को  संयुक्त राष्ट्र को औपचारिक रूप से इस संबंध में अधिसूचित करने के बाद अनिवार्य एक साल की अवधि समाप्त हो गयी थी और अमेरिका पेरिस समझौते से बाहर आ गया हैं। अब अमेरिका की स्थिति बस एक ‘पर्यवेक्षक’ की होगी। अमेरिका समझौते से बाहर आने वाला एकमात्र राष्ट्र हैं। बाइडेन ने एक ट्वीट करके समझौते में… read-more

शुक्र, 06 नवंबर 2020 - 03:47 PM / by नृपेन्द्र मिश्रा

Tags: Paris Agreement, Joe BIden, Donald Trump, US Election 2020

Courtesy: Amar Ujala

zohran mamdani-Mira Niar-US elections-NewYork

फोटोः VOGUE India

US चुनाव में जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली सीट पर हासिल की जीत

बॉलीवुड की मशहूर निर्माता-निर्देशक मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी यूएस (US) इलेक्शंस में न्यूयॉर्क स्टेट अंसेबली से जीतने वाले पहले साउथ एशियाई शख्स बन चुके है। जोहरान को न्यूयॉर्क के 36वें असेम्ब्ली जिले एस्टोरिया के लिए निर्विरोध चुन लिया गया है। इस बात की ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए स्वयं जोहरान ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। उन्होंने लिखा, 'यह आधिकारिक है की हम जीत गए है।' पूर्ण ट्वीट देखने हेतु यहाँ… read-more

गुरु, 05 नवंबर 2020 - 12:47 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Zohran Mamdani, US Election 2020, Mira Nair

Courtesy: AMARUJALA

US Elections

Photo: TheIndianExpress

अमेरिका चुनाव: अबकी लम्बे इतंज़ार के बाद नतीजे संभव

इस बार हुए चुनावों में पहले किसी भी चुनाव के मुक़ाबले बहुत ज्यादा डाक मतों का प्रयोग हुआ है। डाक से आए मतपत्रों को गिनने में अधिक समय लगता है। कुछ प्रांतों में मतदान शुरू होने के बाद ही डाक मतपत्रों की गिनती होगी। ऐसे में नतीजों में देरी स्वाभाविक है। डाक मतदान इस बार अप्रत्याशित उलट-फेर कर सकते हैं और शुरू से आगे चल रहें उम्मीदवार पिछड़ भी सकते हैं।

बुध, 04 नवंबर 2020 - 03:57 PM / by नृपेन्द्र मिश्रा

Tags: US Election 2020, US Elections, Donald Trump, Joe BIden

Courtesy: BBC

Donald Trump

फोटो: CNBC

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के चुनाव प्रचार में शामिल कई लोग निकले कोरोना संक्रमित

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक नए अध्ययन के बाद यह बताया है कि, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कुल 18 चुनाव रैलियों में लगभग 30 हज़ार से ज़्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अध्ययन में कहा गया है कि, ''लगभग 700 लोगों की मृत्यु हो गई है।'' ट्विटर द्वारा अध्यन पर प्रतिक्रिया देते हुए, डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने कहा है कि, ''राष्ट्रपति ट्रंप को आपकी परवाह नहीं है। वह अपने समर्थकों की भी परवाह नहीं करते हैं… read-more

रवि, 01 नवंबर 2020 - 11:35 AM / by सौम्या श्रोती

Tags: Donald Trump, America, US Election 2020, Coronavirus

Courtesy: JAGRAN NEWS

Biden-Trump

फोटो: Los Angeles Times

US Election 2020: बिडेन ने डोनाल्ड ट्रम्प की बातों को झूठा करार दिया

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से जो बिडेन और रिपब्लिकन प्रत्‍याशी डोनाल्‍ड ट्रंप के बीच बहस छिड़ गई थी। ऐसे में बिडेन ने कहा है कि, ''ट्रम्प हार से बचने के लिए मुझपर झूठे आरोप लगा रहे हैं।'' बिडेन ने ये भी कहा है कि डोनाल्ड ट्रम्प पूरी कोशिश में लगे हुए हैं ताकि वो मतदाताओं को वोटिंग के प्रति हतोत्‍साहित कर सकें। 

रवि, 11 अक्टूबर 2020 - 05:10 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Donald Trump, America, US Election 2020, Joe BIden

Courtesy: JAGRAN NEWS

Kamla Harris

फोटो: Politico

यूएस चुनाव 2020: कमला हैरिस ने कोविड-19 से निपटने के लिए ट्रम्प प्रशासन को बताया असफल

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए नवंबर 3 को चुनाव होने वाले है। डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ने अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन को कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के तरीकों को एक 'बड़ी असफलता' कहा है। कमला हैरिस ने कहा कि, ''प्रशासन की अयोग्यता के कारण अमेरिका के लोगों को बहुत बलिदान करना पड़ा है।''

गुरु, 08 अक्टूबर 2020 - 05:30 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Donald Trump, Kamla harris, Coronavirus, US Election 2020

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR