Earthquake

फोटो: jagran

भूकंप अलर्ट के लिए ऐप बनाने वाला पहला राज्य बना उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मोबाइल एप्लीकेशन ‘उत्तराखंड भूकंप अलर्ट’ऐप का शुभारंभ किया। इस ऐप के माध्यम से भूकंप की पूर्व चेतावनी मिल सकेगी, साथ ही ये ऐप भूकंप के दौरान लोगों की लोकेशन प्राप्त करने में भी सक्षम है। लॉन्च के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐप की जानकारी के लिए विभिन्न माध्यमों से व्यापक स्तर पर इसके प्रचार-प्रसार की बात कही है। आपको बता दें कि ऐसा करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य हैं।

बुध, 04 अगस्त 2021 - 06:50 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Uttrakhand, Uttrakhand CM, Mobile Applications, Earthquake, Pushkar Singh Dhami

Courtesy: GKM News

Pushkar Singh Dhami

फोटो: Newstrack

वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वालों को बिना जांच राज्य में मिलेगा प्रवेश: उत्तराखंड

कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोग अब उत्तराखंड में प्रवेश कर सकते हैं। हालांकि अन्य लोगों के लिए अब भी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य रहेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर गंभीर और सतर्क है। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने तीसरी लहर से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

रवि, 01 अगस्त 2021 - 08:25 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Uttrakhand, Pushkar Singh Dhami, Covid-19 Protocols, Uttrakhand CM

Courtesy: GKM News

Pushkar Singh Dhami

फोटो: Postman India

खटीमा में सीएम धामी ने जन समस्या निवारण कार्यक्रम में जनता से किया सीधा संवाद: उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने तीन दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान खटीमा स्थित फाइबर कम्पनी अतिथि गृह मे तय कार्यक्रम के तहत सामाजिक, धार्मिक, बार एशोसिएशन, उद्योग बन्धु, पार्टी कार्यकर्ता, किसान, पूर्व सैनिक, व्यापारिक व विभिन्न संगठनों एवं स्थानीय आम जनता से जन समस्या निवारण कार्यक्रम में सीधे सवांद किया। इस दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी दिया। कार्यक्रम भाजपा के जिला अध्यक्ष शिव अरोरा की अध्यक्षता में… read-more

सोम, 26 जुलाई 2021 - 07:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Pushkar Singh Dhami, Uttrakhand, Uttrakhand CM, meeting

Courtesy: Samachar sach

Lockdown

फोटो: india.com

उत्तराखंड में एक सप्‍ताह और बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, सरकार ने दी यें राहत

उत्तराखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण कम होने के बावजूद अभी थमा नहीं है। ऐसे में उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने प्रदेश में लागू कोरोना वायरस लॉकडाउन को एक सप्ताह यानी जुलाई 27 तक के लिए बढ़ा दिया है। हालांक‍ि इस दौरान दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में राहत दी गई है। साथ ही प्रदेश में वॉटर पार्क, सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स को 50 फीसद क्षमता के साथ खोलने की इजाजत भी दी गई है।

सोम, 26 जुलाई 2021 - 05:30 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Uttrakhand, Uttrakhand CM, Pushkar Singh Dhami, LockdownExtension

Courtesy: Khabar sansar

Pushkar Singh Dhami

फोटो: The National Bulletin

उत्तराखंड: बिगड़ते मौसम को देख सीएम ने जारी किए सख़्त निर्देश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर हो रही अतिवृष्टि को देखते हुए सख्त सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले मौसम विभाग ने उत्तरकाशी देहरादून और हरिद्वार में भारी बारिश का अंदेशा भी जताया है। सीएम द्वारा सभी सुरक्षा संसाधन जुटाने को कहा गया है जिससे किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।   

मंगल, 20 जुलाई 2021 - 03:00 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Uttrakhand CM, Pushkar Singh Dhami, Environmental Issues

Courtesy: GKM News

Glacier

फोटो: IndiaTv

उत्तराखंड में चीन की सीमा से सटे जोशीमठ के पास टूटा ग्लेशियर

उत्तराखंड में चीन की सीमा के पास जोशीमठ के नजदीक एक ग्लेशियर फट गया है। सेना द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक ग्लेशियर फटने के बाद भारी बर्फबारी हुई जिससे 291 लोगों को बचाया जा चुका है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तिरथ सिंह रावत ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की हर संभव मदद करने का वादा किया है। बता दें, सड़क निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों को कोई नुकसान हुआ कि नही इसकी जांच चल रही है।

शनि, 24 अप्रैल 2021 - 09:32 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Uttrakhand CM, Glacier Burst, Amit Shah, Search and Rescue Operation

Courtesy: IndiaTv

Tirath singh Rawat

DNA India

तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

मार्च 9 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई जिसमें तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया। तीरथ सिंह रावत ने अपने नाम की घोषणा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री और पार्टी प्रमुख के प्रति आभार व्यक्त किया है। उत्तराखंड जब बना था तब तीरथ सिंह रावत प्रदेश के पहले शिक्षा मंत्री थे 2007 में राज्य महासचिव रहे रावत को 2013 में उत्तराखंड बीजेपी की कमान सौंप दी… read-more

बुध, 10 मार्च 2021 - 03:56 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Uttrakhand CM, BJP Leader, BJP, PM Narendra Modi

Courtesy: BBC News

srishti goswami-Child Chief Minister of Uttrakhand

फोटोः The Indian Express

हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी एक दिन के लिए संभालेंगी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जनवरी 24 को उत्तराखंड में हरिद्वार के दौलतपुर गाँव की रहने वाली सृष्टि गोस्वामी एक दिन के लिए राज्य की बाल मुख्यमंत्री बनेगी। इस एक दिन के कार्यकाल के दौरान सृष्टि राज्य के विकास कार्यो और उत्तराखंड सरकार की योजनाओ की समीक्षा करेंगी, जिसमे विभिन्न विभागों के अधिकारी पांच-पांच मिनट की प्रेजेंटेशन भी देंगे। सृष्टि इससे पहले 2018 में बाल विधानसभा में बाल विधायक भी चुनी जा चुकी है। सृष्टि बीएसएम पिगी कॉलेज, रुड़की… read-more

रवि, 24 जनवरी 2021 - 01:14 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Child Chief Minister, Uttrakhand, Uttrakhand CM, National Girl Child Day

Courtesy: DAINIK BHASKAR