Nagesh Chaddha

फोटो: DNA India

दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले 71 वर्षीय नागेश है सबसे बुजुर्ग छात्र

दिल्ली यूनिवर्सिटी में दादा जी के नाम से मशहूर 71 वषीय नागेश चड्ढा सबसे बुजुर्ग छात्र है, जो उर्दू में मास्टर्स डिग्री हासिल कर रहे है। उन्हें देखकर अन्य छात्रों का उत्साह वर्धन होता है और वो प्रेरित होते है। जीवन बीमा निगम से रिटायर्ड नागेश का कहना है कि व्यक्ति चाहे तो उम्र पढ़ाई के बीच में रोड़ा नहीं बन सकती है। नागेश का कहना है कि वो अब भी रोज चार से पांच घंटे पढ़ाई करने में बिताते है।

बुध, 30 मार्च 2022 - 06:10 PM / by रितिका

Tags: Delhi university, University Students, Urdu, Education

Courtesy: AajTak News