Arvind kejriwal

फोटो: Outlook India

अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा- केंद्र सरकार मनीष सिसोदिया को जेल भेजने की तैयारी कर रही

दिल्ली की नई आबकारी नीति की सीबीआई जांच के आदेश देने के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ गयी है। एक प्रेस कांफ्रेंस कर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसाेदिया का बचाव किया। कहा, केंद्र सरकार उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह सब बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया ने केवल दिल्ली के स्कूल ही ठीक नहीं किए देश के करोड़ों बच्चों को उन्होंने एक उम्मीद दिया है।

शनि, 23 जुलाई 2022 - 09:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Delhi, CBI, Press Confrence, ArvidraKejriwal

Courtesy: Amar ujala

Rakesh tikait

फ़ोटो: News Nation

राकेश टिकैत पर एक कार्यक्रम में फेंकी गई स्याही, हुई धक्का मुक्की

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत पर काली स्याही फेंकी गई है। टिकैत एक सभा में मौजूद थे, जहां खूब धक्का मुक्की हुई। इस दौरान टिकैत पर स्याही फेंक दी गई। युद्धवीर सिंह पर भी स्याही डाली गई। टिकैत और सिंह पर तब स्याही फेंकी गई, जब वे एक क्षेत्रीय चैनल द्वारा एक स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो पर स्पष्टीकरण दे रहे थे, जहां कर्नाटक के किसान नेता कोडिहल्ली चंद्रशेखर को पैसे मांगते हुए पकड़ा गया था।

सोम, 30 मई 2022 - 04:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Banglore, rakesh tikait, Press Confrence

Courtesy: Amar ujala